'IQ टेस्ट में फेल हो गए BJP के नेता', नवरात्रि में मछली खाने पर हुए विवाद के बीच तेजस्वी ने बताया पूरा सच
में भी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार चोरों पर है। चुनाव प्रचार के दौरान ही राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी नेता मुकेश सहनी के एक वीडियो ने बिहार की सियासत में खानपान को लेकर पुरानी बहस को जिंदा कर दिया है।
तेजस्वी यादव ने नवरात्र के दिन मछली खाने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे बवाल मच गया है। भारी आलोचना के बाद तेजस्वी यादव ने इसका जवाब दिया है और कहा है कि ये वीडिया नवरात्र का नहीं बल्कि कुछ दिन पुराना है।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह हेलिकॉप्टर में VIP प्रमुख मुकेश सहनी के साथ लंच में मछली और रोटी खाते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट के बाद विपक्ष के नेता नवरात्र में नॉनवेज खाने का मुद्दा बनाकर तेजस्वी पर सवाल उठाने लगे।
Recommended Video
ऐसे में अब इन सवालों का जवाब तेजस्वी ने खुद दिया है और कहा है कि मैं आईक्यू टेस्ट ले रहा था। जिसमें भाजपा के नेता खुद फंस गए। तेजस्वी ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से वो चुनावी जनसभाओं में जा रहे हैं। इससे जुड़ा हमने ट्वीट भी किया है और हमें यह मालूम था कि भाजपा के लोग जरूर उसपर सवाल उठाएंगे।
तेजस्वी ने कहा कि हमने उनका आइक्यू टेस्ट किया था। वो मेरे इस जाल में फंस गए। उनलोगों में समझ की कमी है। मुझे भी मालूम है कि अभी क्या चल रहा है और क्या नहीं? तेजस्वी ने कहा कि वीडियो के साथ मैंने जो ट्वीट किया है, उसमें साफ तौर पर डेट मेंशन किया गया है।
तेजस्वी ने कहा कि वो वीडियो आठ अप्रैल को बनाया गया है, उसमें साफ-साफ लिखा गया है। ऐसे में हमने जो आइक्यू टेस्ट लिया इन भाजपाइयों का उसमें हमें सफलता मिली है। यह भाजपा के लोग पढ़ते-लिखते तो हैं नहीं। इनको किसी तरह की कोई जानकारी भी नहीं होती। ये लोग मुद्दे की बात करते ही नहीं है। लिहाजा हम तो बस इनका आइक्यू टेस्ट ले रहे थे। इस वजह से मैंने वह वीडियो जानबूझकर पोस्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications