बिहार में भाजपा नेता अरुण यादव ने पत्नी और खुद को मारी गोली, दोनों की मौत
नई दिल्ली, 16 जून। बिहार के मुंगेर जिले के भाजपा नेता अरुण यादव और उनकी पत्नी की कथित तौर पर खुद गोली मारने से मौत हो गई है। अरुण यादव बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के नेता हैं जबकि उनकी पत्नी प्रीति नगर नियम मेयर के पद लिए संभावित प्रत्याशी थीं। घटना की जांच की जा रही है। वहीं भाजपा नेता और उनकी पत्नी की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सब किसी जुबान पर उनकी मौत को लेकर सवाल है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण यादव की कुछ दिन पहले ही प्रीति से शादी हुई थी। अरुण यादव तीन भाई थे। अरुण भाईयों में सबसे बड़े थे। वे अपने घर मुंगेर के लाल दरवाजा स्थित मकान पर अरुण यादव पत्नी के साथ रहते थे। पत्नी प्रीति इस बार मुंगेर नगर निगम में मेयर पद के लिए संभावित प्रत्याशी थी। स्थानीय लोगों ने घटना के पीछे पत्नी से विवाद बताया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार में मगरमच्छ देख हैरान हो गई पुलिस, बुढ्ढा हो गया तो रात के अंधेरे में बेघर कर रहा था मालिक
घटना गुरुवार की शाम छह बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे