हिंसा फैलाने के मामले में BJP नेता गिरफ्तार, Manish Kashyap से जुड़े हैं तार, शुरू हुई सियासी बयानबाजी
Youtube Manish Kashyap के साथ मिलकर हिंसा फैलाने के मामले में भाजपा नेता अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों से पुलिस उसे ढूंढ रही थी।

Manish Kashyap विवाद अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था, कि भाजपा नेता अमित कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सियासी बयानबाज़ी को हवा मिल गई है। अमित कुमार (चनपटिया नगर अध्यक्ष, भाजपा) को बेतिया में गुरुवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अमित कुमार पर आरोप है कि उसने यूट्यूबर मनीष कश्यप और रोहित मिश्रा (पूर्व छात्र अध्यक्ष, एमजेके कॉलेज) के साथ मिलकर हिंसा फैलाई थी। अमित कुमार पर अरविंद कुमार (तत्कालीन प्राचार्य, राजकुमार शुक्ल इंटर कॉलेज) के साथ मारपीट और उनके आवास पर तोड़फोड़ करने का आरोप है।
Recommended Video

सड़क जाम कर पुलिस की टीम पर भी पथराव का भी आरोप लगा है। 2019 का यह पूरा मामला है, जिसमें वह फरार था। काफी लंबे वक्त से पुलिस को उसकी तलाश थी। अमित से पूछताछ कर नगर थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमित को उसके घर (6 नंबर वार्ड, भगवती नगर, चनपटिया) से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि भाजपा नेता अमित कुमार की मां सुनीता देवी वार्ड नंबर 6 (नगर पंचायत चनपटिया) की पार्षद है। राजीव कुमार (नगर थाना अध्यक्ष) ने मीडिया से मुखातिब होते हुए मामले की जानकारी दी।
राजीव कुमार ने बताया कि यूट्यूबर मनीष कश्यप, रोहित मिश्रा (पूर्व छात्र अध्यक्ष, एमजेके कॉलेज),शिबू पांडे (छात्र नेता) राहुल सिंह और अमित कुमार ने करीब 150 छात्रों के साथ मिलकर 11 अप्रैल 2019 हिंसा फैलाया था। सभी लोगों ने मिलकर अरविंद कुमार (तत्कालीन प्राचार्य, राजकुमार शुक्ल इंटर कॉलेज) के न्यू बस स्टैंड स्थित आवास पर तोड़फोड़ की थी।
अरविंद कुमार की पत्नी के साथ भी मारपीट की थी। वहीं दरवाजे पर खड़ी बाइक को सड़क पर ले जाकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। बाइक को आग लगाने की कोशिश भी की थी। सूचना पाकर पुलिस की टीम जब मौक़े पर पहुंची तो भीड़ ने पुलिस टीम के साथ बदमतमीज़ी कर पथराव भी किया।
हिंसा मामले में पुलिस ने 4 लोगो को घटना स्थल से गिरफ्तार भी किया था। उनसे पूछताछ के अमित कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामसा दर्ज किया गया था। ग़ौरतलब है कि चनपटिया थाना में अगस्त 2018 में
अमित के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
राजेश कुमार झा (तत्कालीन थानाध्यक्ष, चनपटिया) ने खुद के बयान पर ही FIR दर्ज की थी। प्राथमिकि में अपशब्द बोलना,मारपीट, धमकी देने, नाजायज भीड़ जमा कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, अफवाह फैलाने जैसे कई आरोप लगे थे।
भाजपा नेता अमित कुमार के गिरफ्तार होने के बाद विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। राजद नेता शकील ने कहा कि भाजपा नेता खुद अपराध में संलिप्त रहते हैं और दूसरे को अपराधी बताते हैं। अमित कुमार ग़लत नहीं थे तो कई सालों से पुलिस से क्यों भाग रहे थे। जो पुलिस की टीम पर हमला कर सकते हैं, वह समाज में सौहार्द कैसे बनाकर रख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications