बिहारः NDA में शामिल होने पर VIP को दिया 11 सीट, सहनी ने कहा- नरेंद्र मोदी ने मल्लाह के बेटे के पीठ में मरहम लगाया।

पटना। विकासशील इंसान पार्टी के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जासवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ( वीआईपी ) को अपने कोटे से 11 विधानसभा सीट देने का ऐलान कर दिया है। इन 11 सीटों में बख्तियारपुर, ब्रह्मपुर, अलीनगर, गौरा बौराम, सुगौली, बलरामपुर, साहेबगंज और कोचस विधानसभा सीट है। हालांकि अभी दो से तीन सीट और देने की बातें सामने आ रही हैं। वहीं इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं आज एनडीए में हूं। हमने पहली बार राजनीति में पैर रखा तो अतिपिछड़ा के बेटे नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए मेहनत की। मैं अपने पुराने घर में पहुंच गया हूं।

Recommended Video

      Bihar Election 2020 : NDA में आए Mukesh Sahani को BJP ने अपने कोटे से दी 11 सीटें | वनइंडिया हिंदी
      bjp give 11 seat for assembly elections to vip mukesh sahani

      वहीं महागठबंधन को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में रणनीति का अभाव है और महागठबंधन के मन में पहले से छल था। अतिपिछड़ा के बेटे के पीठ में खंजर भोंका गया लेकिन नरेंद्र मोदी ने मल्लाह के बेटे के पीठ में मरहम लगाया। वहीं बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हमने हमेशा अतिपिछड़ों को सम्मान दिया है जबकि राजद और कांग्रेस ने हमेशा अतिपिछड़ों को ठगने का काम किया है।

      सीटे शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनने पर मुकेश सहनी ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद वे दिल्ली चले गए थे। वहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से बात कर एनडीए में शामिल होने का फैसला किया। लोजपा के एनडीए से बाहर जाने की स्थिति में मुकेश सहनी को 11 सीटें देने का ऐलान भी बीजेपी की ओर से किया गया है।

      एनडीए में शामिल होने के बाद सहनी ने कहा कि जिस गठबंधन से हमने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, एक बार फिर से हम उसी घर में आ गए हैं। यह मेरे लिए काफी खुशी की बात है। सहनी ने कहा कि आज से हम पूरी मजबूती से बिहार एनडीए के साथ हैं। हमें नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने का काम करना है। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी बीजेपी के साथ थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+