बिहार विधानसभा चुनाव 2020: दूसरे चरण के मतदान में तीन केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर

पटना। विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार रविवार को थम गया। इसके बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर लोगों सो वोट देने की अपील की। दूसरे चरण का चुनाव भाजपा के लिए काफी अहम है। पार्टी के पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और तीन केंद्रीय मंत्रियों की साख भी दांव पर है। यही नहीं, 20 मौजूदा विधायकों की सीट भी काफी अहम है। इसके अलावा पार्टी के तीन बागी विधायकों ने भी प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। भाजपा दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

bjp fight 46 assembly seat in second phase bihar assembly election

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Nitish Kumar ने Tejashwi Yadav और Chirag Paswan पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    दूसरे चरण में भाजपा के दो दिग्गज मंत्रियों में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव और राणा रणधीर सिंह की किस्मत दांव पर है। भाजपा के 17 विधायक हैं, जो दूसरी और तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें नौतन से नारायण प्रसाद, कल्याणपुर से सचिनेंद्र प्रसाद सिंह, पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह हैं।

    इसके अलावा राजनगर से रामप्रीत पासवान, पारू से अशोक कुमार सिंह, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी, गोपालगंज से सुभाष सिंह, दरौंधा से कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, गोरियाकोठी से देवेशकांत सिंह, छपरा से डॉ. सीएन गुप्ता, हाजीपुर से अवधेश सिंह, बिहारशरीफ से डॉ. सुनील कुमार, बख्तियारपुर से रणविजय सिंह, दीघा से संजीव चौरसिया, बांकीपुर से नितिन नवीन, कुम्हरार से अरूण कुमार सिन्हा, पटना साहिब से नंद किशोर यादव, दानापुर से आशा सिन्हा और सुगौली से रामचंद्र सहनी इस बार वीआइपी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

    भाजपा के तीन केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, और नित्यानंद राय की साख दांव पर है। दूसरे चरण में तीनों मंत्रियों के संसदीय क्षेत्र में पार्टी के ज्यादातर मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में साथ तीनों मंत्रियों पर भी पार्टी की नजर टिकी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+