भाजपा ने 3 और बागी पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाला, 6 साल के लिए किया निष्कासित

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बागी प्रत्याशियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीन पूर्व विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिन तीनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है वो एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: BJP ने 3 और बागियों पर गिराई गाज, पार्टी से निकाला | वनइंडिया हिंदी
    bjp expells three former mla from party for 6 years

    इन तीनों पूर्व विधायक में बड़हरा से आशा देवी, जगदीशपुर से भाई दिनेश और मनेर से श्रीकांत निराला शामिल हैं। बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। बता दें कि इसके पहले पार्टी 9 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर चुकी है।

    इनमें रामेश्वर चौरसिया सासाराम से, राजेन्द्र सिंह दिनारा से, उषा विद्यार्थी पालीगंज से, श्वेता सिंह संदेश से, झाझा से रवीन्द्र यादव, जहानाबाद से इंदू कश्यप, अजय प्रताप जमुई से, मृणाल शेखर अमरपुर से तो अनिल कुमार बिक्रम से चुनाव लड़ रहे हैं।

    भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बावजूद ये सभी नेता चुनावी मैदान में डटे हैं। पहले चरण में चुनाव लड़ रहे इन नेताओं के अलावा दूसरे व तीसरे चरण के लिए ऐसे नेताओं को भी नाम वापसी के लिए कहा गया है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें भी निकाला जा सकता है।

    गौरतलब है कि इनमें से अधिकतर नेता लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि बीजेपी के साथ ही जेडीयू ने भी बागी बनकर चुनाव लड़ रहे अपने नेताओं को पार्टी से निकाला है। ये सभी जदयू से टिकट न मिलने पर दूसरे दल के चुनाव चिह्न पर या निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं या किसी अन्य दल का समर्थन कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+