'नीतीश कुमार के लिए BJP के दरवाजे हमेशा के लिए हो गए बंद', अमित शाह ने नवादा में किया हमला
अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार कभी प्रधानमंत्री का सपना पूरा नहीं कर सकते हैं। अपने जनसभा के दौरान उन्होंने जेडीयू पर जमकर निशाना साधा।

Amit Shah on Nitish Kumar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी रविवार को बिहार के नवादा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। साथ ही उन्होंने बड़ा हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कभी भी प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं कर पाएंगे।
अमित शाह ने कहा कि मैं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को स्पष्ट करना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। अमित शाह ने नवादा के हिसुआ में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर नवादा के पूर्व बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे।
इससे पहले सितंबर 2022 में भी अमित शाह ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।
Recommended Video

अमित शाह ने कहा कि जिस सरकार में लालू यादव के जंगल राज की पार्टी शामिल हो, क्या वह सरकार बिहार में शांति ला सकती है? इस महागठबंधन की सरकार को जड़ से उखाड़कर फेंकना होगा तभी राज्य में शांति आ पाएगी। अमित शाह (Amit Shah) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश बाबू आप सत्ता की भूख में लालू प्रसाद यादव की गोद में बैठने को मजबूर हो गए। यहां जंगलराज बढ़ाने के लिए आप भी जिम्मेदार माने जाएंगे। नीतीश बाबू आपने अपने जीवन में कई पार्टियां बदली हैं, कई लोगों को धोखा दिया हैं लेकिन जिस UPA में लालू के साथ आप गए हैं, उसने बिहार को क्या दिया?
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि आज समग्र बिहार चिंता कर रहा है... बिहारशरीफ में आग लगी है, सासाराम में आग लगी है। 2024 में मोदी जी को पूर्ण बहुमत दीजिए और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनाइए। इन दंगा करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम भाजपा करेगी।
यह भी पढ़ें- सासाराम में हिंसा के बाद अमित शाह की रैली रद्द, BJP बोली- जब भी आते हैं शाह, बेचैन हो जाते हैं नीतीश












Click it and Unblock the Notifications