सासाराम में हिंसा के बाद अमित शाह की रैली रद्द, BJP बोली- जब भी आते हैं शाह, बेचैन हो जाते हैं नीतीश
बिहार के सासाराम में रामनवमी उत्सव के दौरान झड़पों के बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके कारण गृह मंत्री अमित शाह को सासाराम का दौरा रद्द करना पड़ा है।

बिहार से सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा के बाद धारा 144 लागू होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार के रोहतास जिले के सासाराम का दौरा रद्द कर दिया गया है। ये जानकारी भाजपा नेताओं ने दी है। अमित शाह की 2 अप्रैल को सासाराम में रैली आयोजित होने वाली थी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हालांकि अमित शाह का पटना और नवादा में होने वाला कार्यक्रम जो 02 अप्रैल को है, वो होगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि अमित शाह का सासाराम जाना सत्तारूढ़ पार्टियों को पच नहीं रहा है। जब-जब अमित शाह बिहार के दौरे पर आते हैं, नीतीश सरकार की बेचैनी बढ़ जाती है।
बिहार में शुक्रवार को रामनवमी उत्सव के दौरान भड़के सांप्रदायिक तनाव के बाद सासाराम और बिहारशरीफ शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस इस मामले पर जांच भी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications