Bihat News: 4 बच्चों के पिता ने की अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी, घर पहुंचने पर हुआ जमकर बवाल

Bihat Love Marriage News: बिहार के बेगूसराय ज़िले से प्रेम विवाह का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की उम्र की लड़की से प्रेम विवाह रचाया है। स्थानीय लोगों की ने बताया कि मनोज शाह नगर परिषद बीहट(पोस्ट बरौनी, बेगूसराय) का निवासी है। शंकर शाह के बेटा मनोज शाह के 2 बेटा और 2 बेटी है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, उनके बच्चे भी हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मनोज शाह ने करीब 2 सप्ताह पहले प्रेम विवाह रचाया था, गुरुवार को वह अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा। प्रेम विवाह के बाद घर पहुंचने पर काफी हंगामा हुआ। मामले को शांत कराने के लिए एफसीआई थाना पुलिस भी पहुंची थी। पेशे ड्राइवर मनोज शाह ने विवाह कर प्रेमिका को घर तो ले आया लेकिन लड़की पक्ष राज़ी नहीं हुए।

Bihat Love Marriage News:

मनोज शाह के शादी करने के बाद घर पहुंचते ही लड़की के परिजनो बीहट( मनोज शाह के घर) पहुंचे। उनके साथ जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। काफी ड्रामा होने के बाद लड़की के परिजन अपनी बेटी को साथ ले गए। वहीं मनोज शाह के बच्ची से दूर रहने की हिदायत दी। मनोज शाह के प्रेम विवाह के बाद ग्रामीणों में रोष है, उनका कहना है कि मनोज ने यह बहुत ही गलत क़दम उठाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि अपनी बेटी की उम्र की बच्ची से विवाह करने से पूरे समाज में ग़लत संदेश गया है। यह कहीं से शोभा देने वाली बात नहीं है। मनोज ने जो हरकत की है, उसे समाजिक स्तर पर सज़ा के रूप में दंड देना चाहिए ताकि कोई और इस तरह का क़दम उठाने से पहले सौ बार सोचना पड़े। अगर गांव के बड़े बुज़ुर्ग ही प्रेम विवाह करेंगे तो युवाओं को क्या सीख मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+