World Record: माउंट कनामो पर लहराया 328 फ़ीट का तिरंगा, नंदन और विवेक का विश्व रिकॉर्ड में नाम शामिल

नंदन चौबे (बक्सर, बिहार) पिछले महीने देश के अन्य राज्यों के पर्वातारोहियों के साथ ऊंची चोटियों को फतह करने निकले थे। उन्होंने दो ऊचीं चोटियों तिरंगा लहरा कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर ही लिया। आपको बता दें कि मनाली और...

पटना, 23 सितंबर 2022। बिहार के दो बेटों ने एक बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले नंदन चौबे और सीतामढ़ी के बसबिट्टा के रहने वाले विवेक ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 2 ऊंची चोटियों तिरंगा फहरा कर उन्होंने प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नंदन और विवेक के परिजन उनकी उपलब्धि से काफी खुश हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है। ग्रामीणों को कहना है कि उनके वजह से प्रदेश के साथ-साथ जिले और गांव का भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम हुआ है।

328 फ़ीट का राष्ट्रीय झंडा लहरा कर बनाया रिकॉर्ड

328 फ़ीट का राष्ट्रीय झंडा लहरा कर बनाया रिकॉर्ड

नंदन चौबे (बक्सर, बिहार) पिछले महीने देश के अन्य राज्यों के पर्वातारोहियों के साथ ऊंची चोटियों को फतह करने निकले थे। उन्होंने दो ऊचीं चोटियों तिरंगा लहरा कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर ही लिया। आपको बता दें कि मनाली और लेह के बीच स्थित माउंट युनाम पर नंदन ने तिरंगा फहराया । इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले का रुख किया और माउंट कनामो पर तिरंगा लहराया। 328 फ़ीट का राष्ट्रीय झंडा नंदन चौबे ने माउंट कनामो पर फहराकर विश्व रिकॉर्ड वाली सख्शियतों में शामिल हो गए।

2 घंटे में तय की 4931 मीटर ऊंचाई

2 घंटे में तय की 4931 मीटर ऊंचाई

नंदन चौबे ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि 27 अगस्त को वह अपनी टीम के साथ चोटी पर तिंरगा फहराने के लिए सफर की शुरुआत की थी। नंदन और उनकी टीम ने अभियान की शुरुआत किब्बर गांव से की, इसके बाद वह और उनकी टीम ने 4931 मीटर ऊंचाई की सिर्फ दो घंटे में ही तय कर ली। फिर माउंट कनामो पीक बेस कैंप पहुंच कर उन्होंने तिरंगा फहराया। नंदन ने बताया कि वह नेपाल में मौजूद दो पहाड़ों की चोटी फतह करने इस महीने के आखिर में निकलने वाले हैं।

विश्व रिकॉर्ड में शामिल हुआ नाम

विश्व रिकॉर्ड में शामिल हुआ नाम

5914 मीटर ऊंची माउंट कनामो पीक समिट पर 28 अगस्त को उन्होंने राष्ट्रीय झंडा फहराया है। 328 फ़ीट का राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड इंडिया वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। नंदन चौबे ने कहा कि विश्व रिकॉर्ड के लिस्ट में शामिल होने पर काफी खुशी महसूस हो रही है। अब लग रहा है कि मेहनत रंग लाई है। भविष्य में कई और काम करने हैं जिससे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकूं।

फ्रेंडशिप अभियान के तहत 9 सितंबर को शुरू की चढ़ाई

फ्रेंडशिप अभियान के तहत 9 सितंबर को शुरू की चढ़ाई

सीतमामढ़ी के बसबिट्टा के रहने वाले 21 वर्षीय विवेक ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 17 हज़ार 352 फ़ीट ऊंची माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर फतह करने वाली टीम में उनका भी नाम शामिल है। श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज (सीतामढ़ी) से स्नातक करी पढ़ाई करने वाले विवेक चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ से ही उन्हें पर्वातारोहियों की टीम में शामिल होकर हिमाचल प्रदेश रवाना होना था। विवेक का फिटनेस जांच किया गया जिसके उन्हें 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। 9 सितंबर को फ्रेंडशिप अभियान के तहत चढ़ाई शुरू की गयी थी जो कि 14 सितंबर को पूरी हुई। सभी लोग इस उपलब्धि से काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार: नम आंखो से दी गई शहीद चितरंजन कुमार को विदाई, जिस स्कूल में पढ़े थे, वहीं दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+