Bihar Weather Update today: बिहार के 24 जिलों में 'कोल्ड डे' का कहर, जानें कब मिलेगी कनकनी से राहत
Bihar Weather Update today: बिहार में नए साल के जश्न के ठीक बाद कुदरत के तेवर बदल गए हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ जेट स्ट्रीम के कारण पूरा प्रदेश भीषण कनकनी की चपेट में है। राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिले सूरज के दर्शन के लिए तरस रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी रहेगा। तापमान में भारी गिरावट ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है और प्रशासन ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Bihar Cold Wave news: पहाड़ों की बर्फबारी से बिहार में कनकनी
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर बिहार के मैदानी इलाकों पर दिख रहा है। बर्फीली पछुआ हवाओं ने राज्य में ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। पछुआ जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने से कनकनी का प्रभाव और गहरा गया है। पटना जैसे शहरों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी रात जैसी ठंड का अहसास हो रहा है और लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
ये भी पढे़ं: Bihar School Closed: ठंड ने बढ़ाई टेंशन, बिहार में 8 जनवरी तक स्कूल बंद, 9वीं–12वीं का बदला टाइमटेबल, हर अपडेट
कोहरे का कहर और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पटना (Patna Weather) सहित उत्तरी बिहार के 24 जिलों में घने कोहरे और 'कोल्ड डे' को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विजिबिलिटी (दृश्यता) 50 मीटर तक गिर जाने के कारण सड़क और रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। विभाग के अनुसार, मंगलवार तक राज्य में घना कोहरा बना रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। ठंड और कोहरे के इस दोहरे वार ने लोगों की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है।
पारा लुढ़कने से बदला मौसम का मिजाज
31 दिसंबर से 2 जनवरी तक खिली धूप के बाद, 3 जनवरी से अचानक मौसम ने करवट ली और सूर्यदेव गायब हो गए। जो पारा 19 डिग्री तक पहुंच गया था, वह 4 जनवरी को गिरकर 14 डिग्री के पास आ गया। पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 4 डिग्री का अंतर बचा है, जो गंभीर ठंड का संकेत है। सारण और छपरा जैसे जिले राज्य के सबसे ठंडे इलाके बने हुए हैं, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।
ये भी पढें: Bihar PM Kisan Yojana: बिहार के किसानों के लिए डबल खुशखबरी, नए साल में खाते में आएंगे इतने एक्स्ट्रा पैसे
IMD Orange Alert Bihar: 10 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ठंड का यह सितम 10 जनवरी तक जारी रहने वाला है। अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। 10 जनवरी के आसपास पटना, गया और आरा जैसे जिलों में पारा 6 डिग्री तक गिर सकता है। फिलहाल 9 जनवरी तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े सुधार की गुंजाइश नहीं है, यानी आने वाला एक हफ्ता बिहार के लिए काफी कष्टकारी होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications