Bihar Weather News: 9 और 10 को पटना समेत इन ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी, पढ़िए आज का मौसम समाचर

Mausam Samachar: बिहार में अगस्त महीने की शुरुआत से ही मॉनसून एक्टिव है। प्रदेश के लगभग ज़िलों में बारिश हो रही है। कहीं तेज़धार बारिश हो रही है, तो कही हल्की फुल्कि बारिश हो रही है। यही वजह है कि राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन जलजमाव की समस्या ने लोगों को परेशान कर रखा है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार 24 घंटे के अंदर मूसलाधार बारिश होने के आसार है। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इस बाबत अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक 6 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Bihar Weather News Warning of heavy rain in these districts including patna Bihar Mausam Samachar

प्रदेश की राजधानी पटना, गया, औरंगाबाद, नवादा, बांका और जमुई जिले में तेजधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। वहीं आरा, बक्सर, नवादा, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार की राजधानी पटना समेत कई ज़िलों में 24 घंटे से मानसून का असर दिख रहा है। ज़्यादातर ज़िलों में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान से होते हुए मध्य राजस्थान, मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी बिहार और फिर झारखंड होते हुए मानसून का ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी में जा रहा है। इस वजह से ही बिहार में मौसम का यह मिज़ाज बन रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रह सकता है। शनिवार को भी यही तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं प्रदेश में मौसम ठंडा रहने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+