बिहार में भड़की हिंसा पर Amit Shah ने राज्यपाल से की बात, भेजी अर्द्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियां
गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार हिंसा को लेकर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से बातचीत की। कहा कि अर्द्धसैनिकल बलों कुछ कंपनियां बिहार के संवेदनशील इलाकों में तैनता कर दी गई है।

bihar violence news: रामनवमी के दौरान बिहर के कई जिलों में हिंसा भड़क गई थी, इस हिंसा के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पटना पहुंचे। शाह ने सूबे के ताजा हालात को देखते हुए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से बातचीत की। शाह और अर्लेकर ने बिहार के ताजा हालातों के लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बिहार की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अर्द्धसैनिकल बलों की तैनाती करने का फैसला लिया गया है।
अर्द्धसैनिकल बलों कुछ कंपनियां बिहार के संवेदनशील इलाकों में तैनता कर दी गई हैं तो कुछ कंपनियां आज बिहार पहुंच जाएंगी। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य पुलिस को सहयोग करने के लिए और राज्य में शांति स्थापित करने के लिए की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैरामिलिट्री की 10 कंपनियों को बिहार भेज गया है, इनमें CRPF, SSB और ITBP के जवान शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें सासाराम और नवादा जाना था। लेकिन, सासाराम में हुए आपसी तनाव के कारण वहां का कार्यक्रम रद्द हो गया। अब रविवार 2 अप्रैल को अमित शाह सिर्फ नवादा की सभा को संबोधित करेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ सासाराम और बिहार शरीफ में दो पक्षों के बीच बवाल जारी है। बता दें, बिहार शरीफ के पहाड़पुर में शनिवार रात करीब 12 राउंड फायरिंग भी हुई है।
पहाड़पुर में हुई फायरिंग में अमित कुमार नाम के शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुई है। सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद तनाव जारी है और शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा और पथराव-आगजनी के बाद इंटरनेट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के नुताबिक, बिहार शरीफ और रोहतास जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।
Recommended Video

खबर के मुताबिक, बिहार हिंसा में अब तक 106 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं, जिसमें बिहार शरीफ से 80 और सासाराम से 26 लोग हैं। नालंदा जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर न बताया कि शनिवार रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई, लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications