बिहार: हिंसा पर CM नीतीश की अहम बैठक, केंद्र ने भेजे 1000 जवान, मुआवजे का भी ऐलान

Bihar Violence: नालंदा के बिहारशरीफ में कल शाम दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जबकि रोहतास जिले के सासाराम कस्बे में हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे।

 Bihar Violence

Bihar Violence:बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वहीं सीएम ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।

1000 CAPF के जवान बिहार के लिए रवाना
बिहारशरीफ और सासाराम में हुई हिंसा और उपद्रव के बाद सीआरपीएफ, एसएसबी और आईटीबीपी सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कुल 10 कंपनियों (लगभग 1,000 कर्मियों) को बिहार भेजा गया है। सभी बलों को चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया है साथ ही कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।

बम धमाके में घायल होने वाले लोग ही बना रहे थे बम: डीजीपी
डीजीपी आर. एस. भट्टी आगे बताया कि सासाराम में जो बम ब्लास्ट हुआ था और उसमें जख्मी होने वाले ही बम बना रहे थे। ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने इस संबंध में सबूत भी जुटाए हैं।

जानें पूरा मामला
बिहारशरीफ के लहेरी थाना अंतर्गत गगन दीवान मोहल्ले के पास रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के एक दिन बाद शनिवार शाम रोहतास जिले के सासाराम कस्बे में एक और झड़प हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, बिहारशरीफ में दो गुटों ने पथराव किया और एक-दूसरे पर फायरिंग की, जिससे दो लोग घायल हो गए। जबकि सासाराम में बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए।

नौगछिया और गया भी हिंसा की खबर
इस बीच, गया और नौगछिया से रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव की एक और घटना भी सामने आई है। राज्य में हिंसा के बीच बिहार के कई जिलों में 48 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। नालंदा और सासाराम में धारा 144 (निषेधात्मक आदेश) भी लगा दी गई।

इससे पहले शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने सांप्रदायिक झड़पों के लिए कुछ शरारती तत्वों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं इलाके में पहली बार हुई हैं। यह स्वाभाविक नहीं है हम जानते हैं कि कुछ लोग जानबूझकर 'गड़बड़' कर रहे हैं और राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+