बिहार: विदाई पार्टी में एक एसपी ने की 'शादी', दूसरे ने हवाई फायरिंग

स्टाफ से मिली विदाई पार्टी, एसपी साब ने यहीं कर ली 'शादी'

पटना। बिहार में हाल ही में 24 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए, उनके स्टाफ ने उनको विदाई पार्टी भी दी। इनमें से तीन पार्टियां बिहार ही नहीं देशभर में चर्चा में आ गई हैं। एक पार्टी में एसपी साहब ने पत्नी से दोबारा शादी की तो एक ने अपनी ही पार्टी में हवाई फायरिंग की, तो एक ने जमकर डांस किया है। पुलिस मुख्यालय ने इन मामलों पर संज्ञान लिया है और कार्रवाई की बात कही है।

 वैशाली एसपी की 'बीबी से शादी'

वैशाली एसपी की 'बीबी से शादी'

वैशाली के एसपी राकेश कुमार का तबादला प्रदेश सरकार ने सहरसा जिले में किया। के एसपी के तौर पर हो गया है। 30 अप्रैल को स्टाफ ने उनकी विदाई पार्टी रखी, जिसमें एसपी के साथ उनकी पत्नी भी पहुंचीं। इस दौरान एसपी राकेश कुमार ने बता दिया कि आज उनकी शादी की सालगिरह भी है। इसके बाद तो एसपी साहब की ना सिर्फ दोबारा से बारात चढ़ाई गई बल्कि वरमाला भी हुई। घोड़ी और बैंड-बाजे का भी इंतजाम हुआ, एसपी साहब की सरकारी गाड़ी भी सजाई गई और गाजे-बाजे से विदाई भी हुई।

सपना चौधरी के गाने पर नाचे एसपी

सपना चौधरी के गाने पर नाचे एसपी

मुंगेर के एसपी आशीष भारती का तबादला भागलपुर एसएसपी के तौर पर हुआ है। मंगलवार की शाम को उनकी विदाई पार्टी हुई। इस दौरान डीजे पर गाने भी चल रहे थे। इसी दौरान हरियाणा की सपना चौधरी का गाना 'तेरी आंख्यां का यो काजल' बजा तो एसपी साहब खुद फ्लोर पर आ गए। इस दौरान एसपी और दूसरे पुलिस वाले जमकर नाचे।

 एसपी ने की फायरिंग

एसपी ने की फायरिंग

कटिहार के एसपी सिद्धार्थ मोहन का भी तबादला सीबीआई में एसपी का तौर पर हुआ है। उनकी विदाई के लिए मंगलवार की शाम कटिहार में पार्टी दी गई। नाच-गाने के दौरान एसपी मोहन ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। एसपी ने 10 राउंड फायर किए। इन तीनों घटनाओं पर पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। पुलिस मुख्यालय एडीजी सिंघल ने कहा है कि कटिहार एसपी के खिलाफ कार्रवाई होगी और उसके साथ ही मुंगेर और वैशाली एसपी को भी नोटिस जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+