Bihar News: इस ज़िले में दिवाली मनाने की अनोखी है परंपरा, अलग-अलग वजह बताते हैं लोग, जानिए मामला

Bihar News, Diwali 2023: देश भर में दिवाली की धूम है, बाज़ारों में रौनक देखने को मिल रही है। आमतौर पर कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली मनाते हैं। वहीं बिहार में एक ऐसा ज़िला है, जहां दिवाली मनाने की अलग परंपरा है। यहां चतुर्दशी (दिवाली से एक दिन पहले) को ही दिवाली मनाई जाती है।

बिहार के दरभंगा जिले दो गांवो में पूर्वजों के ज़माने से चली आ रही परंपरा को लोग उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। नवादा गांव (बेनीपुर प्रखंड) और पघारी गांव (बहेड़ी प्रखंड) में आज की तारीख में एक दिन पहले दिवाली मनाई जाती है। इस दौरान आतिशबाजी के साथ नवादा और पघारी गांव भगवती के आगे उल्काफेरी भी की जाती है।

Bihar News: This district has a unique tradition of celebrating Diwali,people give different reasons

आपको बता दें कि इन दोनों गांवों में दिवाली के दिन ही लक्ष्मी पूजा की जाती है। ग्रामीणों की मानें तो यह परंपरा दरभंगा महाराज के समय से ही चली आ रही है। वहीं कुछ बुज़ुर्गों को कहना है कि नवादा के आदि पुरुष पंडित रत्नाकर झा ने इसी दिन मां हयहट्ट देवी की उपासना शुरू की थी। इसी की याद में एक दिन पहले दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई।

पघारी गांव में एक दिन पहले दिवाली मनाने की पीछे कुछ बुज़ुर्गों का कहना है कि बजरंगबली की पैदाइशर्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हुआ था। इसी वजह से गांव में एक दिन पहले दिवाली मनाई जाती है। इसके अलावा कुछ नवादा और पघारी गांव के कुछ ग्रामीण एक और तर्क देते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि दरभंगा महाराज के दरबार में नौकरी की वजह से दिवाली के दिन छुट्टी नहीं होती थी। इसलिए ही गांव के लोगों ने एक दिन पहले ही दिवाली मनाने की परंपरा शुरु की। जो कि आज तक चली आ रही है। नवादा और पघारी गांव के लोग पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाते हैं। उल्का फेरकर दरिद्रता भगाने के साथ ही दीपमाला भी बनायी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+