बिहारः क्वारंटाइन सेंटर से भागकर दो लोगों ने गांव की लड़की से किया गैंगरेप, बनाया VIDEO
रोहतास। बिहार के अलग-अलग जिलों में बने क्वारंटाइन सेंटर से हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं क्वारंटाइन सेंटर में बार-बालाओं के डांस का आयोजन किया जा रहा है तो कहीं शराब की पार्टी चल रही है। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है बिहार के रोहतास जिले से, जहां क्वारंटाइन सेंटर से भागे दो युवकों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया है। लॉकडाउन के दौरान एक सनसनीखेज मामला रोहतास के दावथ थाना अंतर्गत गांव से सामने आया है।

क्वारंटाइन सेंटर से भागे थे दोनों आरोपी
गांव के रहने वाले दो प्रवासी श्रमिकों ने क्वारंटाइन सेंटर से भागकर गांव की एक युवती के साथ गैंगरेप किया। वहीं आरोप है कि दोनों युवकों ने साथ में गांव के चार अन्य लड़कों की भी मदद ली। दो आरोपितों पर यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों ने गैंगरेप के दौरान लड़की का वीडियो भी बनाया। वहीं गैंगरेप के वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

शौच करने जा रही लड़की से किया गैंगरेप
वहीं पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दावथ थाना क्षेत्र के गांव में स्थित उच्च विद्यालय में प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटाइन किया गया है। इसी सेंटर से फरार होकर दोनों आरोपितों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में लड़की ने थाने में जो आवेदन दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार
शिकायत के मुताबिक क्वारंटाइन किए गए चंचल यादव तथा सुरेश यादव ने बारी-बारी से उसके साथ उस वक्त रेप किया जब वह शौच के लिए खेत में गई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान दुष्कर्मियों ने फोन करके चार अन्य साथियों को भी बुला लिया। इतना ही नहीं इस दौरान पीड़िता का वीडियो भी बनाया और फोटो भी खींचे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications