ब्लेडमैन से दहशत में शहर, लड़कियों पर करता है हमला

बिहार के मसूरही में इन दिनों एक ऐसे शख्स की दहशत है, जो देर रात अपने जवान लड़कियों पर उस्तरा से हमला करता है।

पटना। मसूरही की लड़कियां पिछले कुछ दिन से शाम ढलने के बाद घर से नहीं निकलती हैं, इसकी वजह है ब्लेडमैन का डर। जो अचानक ही आकर लड़कियों के शरीर पर उस्तरा चला देता है।

blade

बिहार का राजधानी पटना से महज 30 किमी की दूरी पर एक छोटा सा कस्बा अजीब सी दहशत में हैं। दरअसल शाम ढलने के बाद युवा लड़किया जब सड़क पर निकलती तो एक शख्स अचानक उस्तरे से हमला पर उनको घायल कर देता है।

कस्बे के लोगों का कहना है कि ये ब्लेडमैन किशोरियों का अपना निशाना बना रहा है। पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

कस्बे के लोग एक तरफ खुद इस हमलावर को पकड़ने के लिए कमर कसे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस भी लगातार कस्बे में डेरा डाले है। इसके बावजूद हमलावर को पकड़ने में सफलता नहीं मिल रही है।

पुलिस का कहना है कि ये शख्स कोई मनोरोगी है, जो इस तरह के हमले कर रहा है। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा पिछले कुछ समय से सामने आए इन मामलों पर पुलिस जांच कर रही है और अपराधी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

देश में इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है। 2010 में पटना में ही इस तरह के मामले सामने आए थे, जिसमें बाद में पुलिस ने हमलावर को पकड़ने में कामयाबी पाई थी। ये एक 20 साल का युवक निकला था।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी कुछ साल पहले ब्लेडमैन की भारी हदशत देखने को मिली थी, जो खासतौर से जींस पहनी लड़कियों पर पीछे से हमला करता था। लड़कियों में तब बड़ी दहशत देखने को मिली थी।

राजधानी दिल्ली में भी इस तरह के मामले कई दफा सामने आए हैं। कुछ साल पहले रात में हमला करने वाले बंदर ने खूब दहशत फैलाई थी, तब लोगों ने गर्मियों में छतों पर सोना भी बंद कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+