Bihar Today: पटना में 'कायस्थ महापंचायत 2025' का आयोजन, आज CSBC कांस्टेबल परीक्षा
Bihar Hindi News Today- 20 July 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम-बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 20 जुलाई को क्या-क्या होने वाला है।
CSBC कांस्टेबल परीक्षा आज
केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज, 20 जुलाई 2025 को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (csbc.bihar.gov.in) (http://csbc.bihar.gov.in) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि एडमिट कार्ड आज सुबह 10:30 बजे तक डाउनलोड किए जा सकते हैं।

पटना में 'कायस्थ महापंचायत 2025' का आयोजन आज
पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आज 20 जुलाई 2025 को 'कायस्थ महापंचायत 2025' का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कायस्थ समाज को एक साझा मंच पर लाना और उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है। महापंचायत में कई प्रमुख नेता और राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां मौजूद रहेंगी, जिनमें अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज भी शामिल होंगे।
47वीं बिहार जूनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप आज
अहमदाबाद में 16 से 20 अगस्त तक होने वाली नेशनल जूनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई करने हेतु आज 20 जुलाई को 47वीं बिहार जूनियर रुक्मिणी देवी स्विमिंग चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में राज्य के जूनियर स्विमर अपने दमखम के साथ हिस्सा लेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की तैयारी दिखाएंगे।
पटना में आज मौसम रहेगा बदली और गरज-चमक के साथ
राजधानी पटना में आज 20 जुलाई 2025 को तापमान लगभग 31°C के आस-पास बना रहेगा। भारत मौसम विभाग (IMD) और AccuWeather के अनुसार, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि झमाझम बारिश की चेतावनी नहीं है, फिर भी मानसून सक्रिय रहेगा और वातावरण नम तथा अस्थिर बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications