Bihar Today: PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, कई विकास परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
Bihar Hindi News Today- 18 July 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम-बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 18 जुलाई को क्या-क्या होने वाला है।
PM मोदी का बिहार दौरा- कई परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के दौरे पर रहेंगे। जहां वे रेलवे, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। प्रधानमंत्री समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के मेंटेनेंस हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर का शिलान्यास और भटनी-छपरा ग्रामीण रेल लाइन में सिग्नलिंग का काम भी शामिल है। सड़क क्षेत्र में प्रधानमंत्री आरा बाईपास के फोर-लेन निर्माण और NH-319 के पररिया-मोहनिया सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। डिजिटल सेक्टर में दरभंगा में नया STPI और पटना में इनक्यूबेशन सेंटर लॉन्च होंगे। PM मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन से जुड़ी परियोजनाएं भी शुरू करेंगे।
चार नई अमृत भारत ट्रेनें पटना, मोतिहारी, दरभंगा और मालदा टाउन से नई दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों से जुड़ेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री लगभग 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12,000 परिवारों को गृह प्रवेश का तोहफा देंगे।
18 जुलाई को मोतिहारी में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
प्रधानमंत्री की मोतिहारी रैली को लेकर जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 18 जुलाई को मोतिहारी के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। बेतिया से भी भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित रहेगा।
CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शाम 5 बजे होगी कैबिनेट मीटिंग
बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक गुरुवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी। एक हफ्ते में यह दूसरी कैबिनेट बैठक होगी। मीटिंग के बाद शाम 6 बजे प्रेस ब्रीफिंग भी होगी। इस दौरान कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications