Bihar Today News in Hindi: PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार बीजेपी मनाएगी 'सेवा पखवाड़ा'
Bihar Hindi News Today (17 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार बीजेपी मनाएगी 'सेवा पखवाड़ा'
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बिहार यूनिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा पखवाड़ा' का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम पीएम मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी की जयंती, 2 अक्टूबर तक पूरे राज्य में चलेगा।

बिहार को मिला नई ट्रेनों का तोहफा
चुनावी साल में केंद्र सरकार ने बिहार को तोहफा दिया है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार में चार नई ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है, जिससे राज्य में रेल कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार होगा।
नई ट्रेनों की जानकारी
- दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और 453 किलोमीटर की दूरी लगभग 8 घंटे 10 मिनट में तय करेगी। इसका रूट दानापुर से जोगबनी तक होगा, जो हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया और फारबिसगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा।
- जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन फारबिसगंज, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, बक्सर, प्रयागराज और नागपुर जैसे स्टेशनों से होते हुए ईरोड तक जाएगी।
- सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सहरसा से चलकर सुपौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर और मुरादाबाद के रास्ते पंजाब के छेहरटा तक पहुंचेगी।
- कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस: यह ट्रेन कटिहार और सिलीगुड़ी के बीच चलेगी। 10 कोच वाली यह ट्रेन 230 किलोमीटर की दूरी करीब 5 घंटे 15 मिनट में पूरी करेगी।
इन नई ट्रेनों के साथ, बिहार में अब कुल 14 वंदे भारत और 10 अमृत भारत ट्रेन चलेंगी। इसके अलावा, जयनगर-पटना के बीच एक नमो भारत ट्रेन भी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications