Bihar Today: प्रशांत किशोर आज सिवान में करेंगे पदयात्रा और जनसभा, राहुल गांधी का नालंदा दौरा टला

Bihar Today News: प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज अभियान की 'बिहार बदलाव यात्रा' आज मंगलवार (27 मई) को सिवान के जीरादेई और सिवान विधानसभा क्षेत्र को कवर करेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार के ग्रामीण और शहरी इलाकों में बदलाव की अलख जगाना और आम जनता के मुद्दों को केंद्र में रखकर जागरूकता फैलाना है। प्रशांत किशोर आज यात्रा के दौरान पदयात्रा और जनसभा दोनों में शामिल होंगे।

जन सुराज के सोशल हैंडल पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत आज मैरवा बाजार में पदयात्रा से होगी। उसके बाद जीरादेई विधानसभा में जनसभा आयोजित की जाएगी। उसके बाद सिवान शहर में पदयात्रा (श्रीनगर, राजेंद्र पार्क जे.पी चौक, मालवीय चौक) होगी। दिन के आखिर में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ प्रशांत किशोर होटल सफायर इन, सिवान में अहम बैठक करेंगे।

Bihar Today News

प्रशांत किशोर का कहना है कि 'बिहार बदलाव यात्रा' केवल एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन की शुरुआत है। इसमें जन संवाद, पदयात्रा, चादरपोशी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता से सीधे जुड़ाव की कोशिश की जा रही है।

राहुल गांधी आज आने वाले थे नालंदा, टल गया दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 27 मई को बिहार के नालंदा जिले में आने वाला थे। यहां वे "पिछड़ा-अतिपिछड़ा सम्मेलन" में हिस्सा लेने वाले थे। इस सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस द्वारा किया जाना था। हालांकि पार्टी को कार्यक्रम स्थल के चयन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से राहुल गांधी का दौरा टालना पड़ा।

कांग्रेस ने नालंदा जिले के राजगीर में एक हॉल को कार्यक्रम स्थल के रूप में चुना था, लेकिन अंतिम समय में यह जानकारी मिली कि वह हॉल उस दिन उपलब्ध नहीं है। इससे पहले, राहुल गांधी ने बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा किया है और पिछड़ा वर्ग, दलित और युवाओं के मुद्दों पर जोर दिया है। उनकी सक्रियता से यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस बिहार में अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश में लगी है।

बिहार शिक्षक तबादला: 27 मई से शुरू होगा ट्रांसफर प्रक्रिया, 10 जून तक मिलेगा नया स्कूल

बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के करीब 1.20 लाख शिक्षकों का तबादला आज से यानी 27 मई से शुरू होने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को 10 जून तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, जिसके तहत सभी शिक्षकों को नए स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

इस ट्रांसफर अभियान के तहत शिक्षकों को अंतर-जिला और अंतर-प्रखंड तबादले का लाभ मिलेगा। ऐच्छिक तबादला लेने वाले शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों के बाद नए विद्यालयों में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+