Bihar Hindi News Today: बीपीएससी 71वीं सीसीई एडमिट कार्ड आज होगा जारी, सीएम भोजपुर जिले को देंगे बड़ी सौगात

Bihar Hindi News Today (6 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

सीएम नीतीश भोजपुर जिले को देंगे बड़ी सौगात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानि 6 सितंबर को भोजपुर जिले का दौरा करेंगे। इस मौके पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज कर दी हैं।

bihar today

सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री बिहिया और जगदीशपुर प्रखंड में सैकड़ों करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। खास बात यह है कि वे अपनी पिछली प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 441 करोड़ रुपये की योजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।

जनता से संवाद भी करेंगे
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए बिहिया के चौरस्ता दोघरा के पास अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया है। इस दौरे में मुख्यमंत्री सिर्फ उद्घाटन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे लाभार्थियों और आम लोगों से भी संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए नेता और स्थानीय लोग खासे उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

बीपीएससी 71वीं सीसीई एडमिट कार्ड आज होगा जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज, 6 सितंबर 2025 को 71वीं सिविल सेवा परीक्षा (CCE) प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड सभी अभ्यर्थियों को अपना e-Admit Card डाउनलोड करना होगा।

परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय
यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि 11 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को अपने e-Admit Card की एक अतिरिक्त प्रति वीक्षक को हस्ताक्षर के साथ जमा करनी होगी।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानि 6 सितंबर 2025 को बिहार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी (Thunderstorm) और बिजली गिरने (Lightning) की संभावना है। इस दौरान अचानक बारिश और स्क्वॉल (Squall - तेज हवा के झोंके) की स्थिति भी बन सकती है। लोगों को सावधानी बरतने, घर के अंदर सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+