लालू का बड़ा ऐलान, 2020 में तेजस्वी होंगे आरजेडी की ओर से सीएम उम्मीदवार

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आजकल अपने सभी राजनीतिक दांव भविष्य के लक्ष्य को लेकर खेल रहे हैं। लालू यादव अभी से 2020 विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रुप में पेश किया जाएगा। राजगिर में हुए राजद पार्टी के सम्मेलन में खुद लालू यादव ने इसके बारे में संकेत देते हुए कहा कि अब आने वाले समय में तेजस्वी यादव ही राजद को संभालेंगे। बैठक के बाद राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने इसपर सहमति जताते हुए कहा कि पार्टी 2020 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगी।

बिहार: 2020 में सीएम कैंडिडेट होंगे तेजस्वी यादव, लालू ने शुरू की तैयारी

पार्टी मुख्यालय में राजद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लालू यादव के साथ सभी नेता उपस्थित है और इस दौरान सभी के निशाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ बीजेपी थी। इस बैठक में कई ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा किया गया साथ ही गांव गांव तक लोगों तक पहुंचने की भी बात कही गई। बैठक के दौरान लालू ने नीतीश को पलटूराम की संज्ञा देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपना सिद्धांत बेच दिया। नीतीश अब भाजपा की कैद में है अब उनकी महागठबंधन में वापसी की कोई संभावना नहीं है।

वही पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि नीतीश जी का एक ही काम है लोगों को मरने दो। रोहतास में जहरीली शराब पीकर कई लोगों की मौत हो गई लेकिन नीतीश कुमार ने अभी तक मुआवजे के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 2020 में राजद गठबंधन सरकार बनायेगी। बैठक में यह साफ तय हो गया है कि आगामी दिनों में पार्टी की राजनीतिक विरासत को 2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा बनकर लोगों के सामने तेजस्वी यादव ही आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+