Bihar: बीजेपी नेता सुशील मोदी आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे
पटना। बीजेपी के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आज राज्य में राज्यसभा सीट के उपचुनाव के अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मोदी आज पटना कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। इस अहम मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि बीजेपी ने सुशील मोदी को बिहार से उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद राज्यसभा की सीट खाली हुई है, जिसके लिए भाजपा ने मोदी को चुना है। गौरतलब है कि सुशील मोदी 1990 में सक्रिय राजनीति में आए और पटना सेंट्रल विधानसभा सीट से चुने गए थे। साल 1995 और 2000 में भी वे विधानसभा पहुंचे। बिहार राजनीति का अहम चेहरा रहे सुशील मोदी साल 1996 से 2004 के बीच वे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहेष पटना हाई कोर्ट में उन्होंने लालू प्रसाद के खिलाफ जनहित याचिका डाली जिसका खुलासा चर्चित चारा घोटाले के रूप में हुआ था। 2004 में सुशील मोदी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और भागलपुर से विजयी रहे।
'सुशील मोदी जी नाराज नहीं हैं वह हमारे असेट हैं'
एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर सुशील मोदी के शामिल नहीं होने पर हर किसी ने इस बात का कयास लगाया था कि उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी जाएगी। पहले बीजेपी ने उन्हें आचार समिति का अध्यक्ष बनाया तो वहीं दूसरी ओर उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया। हालांकि इस बार डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने पर ऐसी खबरें आई थीं कि सुशील मोदी इस बात से नाराज हैं जिस पर बिहार में पार्टी के चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया तो उन्होंने उनके दुखी होने की बात खारिज करते हुए कहा कि 'सुशील मोदी जी नाराज नहीं हैं, वह हमारे असेट हैं। पार्टी उनके लिए सोचेगी, उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी जाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications