बिहारः बहन के कहने पर सो रही पत्नी के साथ पति ने की हैवानियत, रूह को कंपा देगी यह घटना
सुपौल। बिहार के सुपौल से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इस दौरान पत्नी सो रही थी। घटना बुधवार की सुबह 4 बजे के करीब की है। आरोपित पति वारदात को अंजाम देकर परिवार सहित फरार हो गया। दर्द से तड़पती महिला को गांव वालों ने राघोपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

आरोपित ने पत्नी के ऊपर फेंका तेजाब
यह घटना सुपौल जिले के राघोपुरा थाना क्षेत्र के धरहर गांव स्थित धोबी टोला की है, जहां मोहम्मद नौशाद नाम के युवक पर तेजाब डालने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दहेज को लेकर आए दिन मारपीट होती थी। मंगलवार की देर रात को नौशाद शराब पीकर घर आया था।

नौशाद ने अपनी बहन के कहने पर किया ये काम
इस दौरान नौशाद की बहन ने उससे कहा कि अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दो। इसके बाद सभी ने उसे सुला दिया। पीड़िता ने बताया कि जब वो सो रही थी तो सुबह के करीब 4 बजे उसके चेहरे के ऊपर पति ने तेजाब डाल दिया और इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। वहीं पीड़िता के पिता का कहना है कि दहेज को लेकर गांव में भी कई बार पंचायत हुई।

पीड़िता आरोपित पति की तीसरी पत्नी है
पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव के सरपंच के कहने पर ही अपनी बेटी को ससुराल में रहने दिया था। पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपी नौशाद कि इससे पहले भी कई शादी हो चुकी है और पीड़ित नजराना खातून उसकी तीसरी बीवी है। राघोपुर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अहमद ने भी पीड़ित लड़की के तेजाब से घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि राघोपुर पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications