नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर कराने को थाने में बैठे आईएएस सुधीर, बोले- मेरे पास सारे सबूत

पटना, 17 जुलाई: आईएएस अफसर सुधीर कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार शनिवार दोपहर से गर्दनीबाग थाने में जमे हैं। उनका कहना है कि पुलिस तमाम सबूत होने के बावजूद एफआईआर नहीं लिख रही है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी बयान आया है। उन्होंने मामले पर नीतीश कुमार की ओर से सफाई दिए जाने की मांग की है।

नीतीश कुमार

Recommended Video

    Nitish Kumar के खिलाफ IAS Sudhir Kumar धरना, Tejashwi Yadav ने साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    गर्दनीबाग थाने के बाहर सुधीर कुमार ने मीडिया से कहा, मैं दोपहर 12 बजे से इंतजार कर रहा हूं लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मुझे केवल गर्दनीबाग के एससी/एसटी पीएस से एक रसीद मिली है। ये मामला नीतीश कुमार और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी कागजात बनाने से जुड़ा है। सभी के खिलाफ मैं सबूत लेकर आया हूं।

    गर्दनीबाग थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने कहा है कि हमने सुधीर कुमार का आवेदन ले लिया है। उसकी रसीद उनको उपलब्ध करा दी गई है। हमने अभी तक आवेदन को नहीं पढ़ा है। आवेदन पढ़ने के बाद होगी आगे की कार्रवाई होगी।

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने मामले पर कहा है कि एक आईएएस अधिकारी 5 घंटे से अधिक समय तक थाने में बैठा रहा लेकिन पुलिस ने उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। बिहार के सीएम को आगे आकर सफाई देनी चाहिए। मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं हो सकती? सीएम नीतीश कुमार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।

    बता दें कि सुधीर कुमार बिहार एसएससी घोटाला मामले में जेल जा चुके हैं। सुधीर कुमार फिलहाल ये अपर सदस्य राजस्व पर्षद के पद पर तैनात हैं। साल 2014 में एसएससी के इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता के प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में आईएएस सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया था। अब वो सीएम समेत कई बड़े अफसरों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

    इमरान के भारत-पाक की बातचीत में आरएसएस को अड़चन बताने पर भड़के संजय राउत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+