PICs: गंगा में नहाने गए 6 लोग डूबे, अब तक नहीं मिल सका है एक भी शव

नदी में नहाने के दौरान एक युवक गहराई और धार वाले इलाके में चला गया। उसे डूबता देख बाकी लोग उसे बचाने के लिए बारी-बारी गए और सभी डूबने लगे।

पटना। राजधानी पटना के मनेर नदी में सुबह नहाने गए युवकों के साथ हादसे की खबर है। हालांकि अभी तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी की मौत हो गई है और ग्रामीणों की मदद से पुलिस उनकी लाश को ढूंढने में लगी हुई है। मामला राजधानी पटना से सटे मनेर प्रखंड के शेरपुर इलाके की है। जहां एक ही गांव के 6 लोग नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी में नहाने के दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वो नदी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए गए सभी पांच लोग बारी-बारी डूब गए।

ग्रुप बनाकर करने गए थे सभी गंगा स्नान

ग्रुप बनाकर करने गए थे सभी गंगा स्नान

जानकारी के मुताबिक मनेर प्रखंड के शेरपुर इलाके के रहने वाले सभी 6 युवक एक ग्रुप में सुबह गंगा नहाने के लिए गए थे। नदी में नहाने के दौरान एक युवक गहराई और धार वाले इलाके में चला गया। उसे डूबता देख बाकी लोग उसे बचाने के लिए बारी-बारी गए और सभी डूबने लगे और एक एक कर सभी गंगा नदी में डूब गए।

डूबते युवक को बचाने में गई सबकी जान!

डूबते युवक को बचाने में गई सबकी जान!

इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली उन्होंने मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस एनडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। डूबे सभी लोगों की तलाश जारी है। हालांकि अब तक किसी की भी लाश नहीं मिली है। घटनास्थल पर मनेर पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।

अब तक नहीं मिल सका है एक भी शव

अब तक नहीं मिल सका है एक भी शव

पुलिस अब तक किसी की भी मौत पुष्टि नहीं कर पाई है लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है की सभी युवक गंगा नदी में डूब गए हैं और संभवत: सभी की मौत हो चुकी है। वहीं इस घटना से आसपास के इलाके में मातम हैं। लोग शेखपुरा घाट के पास जमा होकर डूबे हुए युवकों को खोज रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+