'वोटर लिस्ट वाला काम कराया तो आत्महत्या कर लूंगा', स्कूल की छत पर चढ़कर शिक्षक का हाई वोल्टेज ड्रामा
Bihar Siwan teacher refused BLO work: सिवान में बुधवार को शिक्षा विभाग का दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। एक सरकारी स्कूल का शिक्षक अचानक स्कूल की छत पर चढ़ गया और ज़ोर-ज़ोर से ऐलान करने लगा, ' BLO का काम नहीं करूंगा, अगर जबरन वोटर लिस्ट सत्यापन का काम दिया, तो आत्महत्या कर लूंगा'
ना नोटिस, ना चेतावनी बस सीधे छत पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा! ब शिक्षा विभाग हैरान, प्रशासन परेशान और सोशल मीडिया पर यह शिक्षक बन गया स्टार! वीडियो वायरल होते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है और 24 घंटे में रिपोर्ट देने का फरमान भी जारी हो गया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
सीवान ज़िले के पचरुखी प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकतब तरवारा काजी टोला में एक शिक्षक सह बीएलओ हारून राशिद द्वारा छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक हारून राशिद विद्यालय की छत पर चढ़े हुए हैं और नीचे खड़े बीएलओ सुपरवाइज़र रत्नेश कुमार से बहस कर रहे हैं। कई बार आग्रह के बावजूद वह छत से उतरने को तैयार नहीं होते और आत्महत्या की धमकी देते हैं।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग मतदाता सूची के गहन पुनर्निरीक्षण में जुटा है। इसको लेकर BLO को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसी क्रम में जब सुपरवाइज़र रत्नेश कुमार विद्यालय पहुंचे और मतदाता सूची के गहन पुनर्निरीक्षण से जुड़े प्रपत्रों के वितरण को लेकर बीएलओ हारून राशिद से जानकारी मांगी। इसी बात पर शिक्षक भड़क गए और नाराज़ होकर स्कूल की छत पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगा। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं, और संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें जब हिंसा की आग में जल रहा था अमेरिका, स्टेज पर डांस कर रहे थे Donald Trump! Video Viral
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
वहीं शिक्षक के इस अजीबोगरीब हरकत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, 'इ बिहार ह भैया कुछ संभव हो सकिला।' एक अन्य ने लिखा है कि, 'जरूर ये मास्टर साहब rjd पार्टी के supporter होगा।' एक ने लिखा कि, 'Spider man'
ये भी पढ़ें Thar Viral Video: बरसात के पानी में थार की रफ्तार ने बाइक सवार मां-बेटे को गिराया, लोग बोले-ये कैसा चालक है?
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications