सीतामढ़ीः शौच करने गई लड़की से बनाया शारीरिक संबंध फिर हो गई गर्भवती तो खिलाने लगा दवा
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है, जहां बेला थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर रेप की घटना को आरोपित ने अंजाम दिया है। इस दौरान लड़की गर्भवती भी हो गई। लड़की के गर्भवती होने पर उसे दवा खिलाकर उसके पेट में पल रहे बच्चे को गिराने की कोशिश की।
गर्भपात की दवा के चलते लड़की की तबीयत खराब हो गई
इसके चलते लड़की की तबीयत खराब होने लगी। लड़की बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है। आसपास की महिलाओं की नजर लड़की पर पड़ी। महिलाओं ने लड़की के परिजनों को लड़की के बारे में सूचना दी। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर पीएचसी गए, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां लड़की की इलाज जारी है।
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया
पीड़िता ने परिजनों के साथ स्थानीय थाने में जाकर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने मलाही गांव के निवासी राजकुमार यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले वह शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपित ने उसे पकड़ लिया। वहीं शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।
अस्पताल ले जाने पर मामले का हुआ खुलासा
इसी दौरान वह तीन महीने की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपित उससे दूर होने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पेट में रोज बढ़ रहे गर्भ के साथ लड़की जीती रही। इसके बाद राज खुलने के डर के चलते आरोपित लड़की को दवा खिलाने लगा। इससे दवा के खाते ही पीड़िता का स्वास्थ्य और खराब रहने लगा।
केरलः छुट्टी के दौरान स्कूल में बुलाकर प्रिंसिपल ने तीन बार चौथी कक्षा की छात्रा का किया रेप