Bihar SIR: वोटर लिस्ट संशोधन पर तेजस्वी-कांग्रेस कर रहे हमला, लेकिन 3 दिन में नहीं दर्ज कराई एक भी आपत्ति
Bihar SIR: बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन के मुद्दे पर तेजस्वी यादव और कांग्रेस के नेता जमकर बवाल कर रहे हैं। तेजस्वी ने तो ड्राफ्ट जारी होने के कुछ ही देर बाद उसमें अपना नाम नहीं होने का दावा कर दिया था। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम का नाम नहीं काटा गया है। संसद के दोनों सदनों और बिहार विधानसभा में भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ है।
संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया के मुद्दे पर चर्चा की भी मांग की है। हालांकि, इस मुद्दे पर चर्चा की दोनों सदनों में ही अनुमति नहीं दी गई है। SIR प्रक्रिया पर आरजेडी, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भले ही कितना भी विरोध कर रहे हों, लेकिन अब तक एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को एक महीने का समय दिया है, ताकि वे अपनी आपत्ति दर्ज कर सकें।

Bihar SIR का पहला ड्राफ्ट जारी, राजनीतिक दलों को सौंपी गई प्रति
बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन का पहला ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है और सभी राजनीतिक दलों को भी इसकी प्रति सौंपी गई है। हालांकि, अब तक किसी भी पार्टी ने कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई है। आरजेडी और कांग्रेस के प्रवक्ता 65 लाख वोटर्स का नाम काटे जाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन किसी ने भी आपत्ति दर्ज कराने के लिए सक्रियता नहीं दिखाई है।
From 1 August 2025 (3 PM) till 4 August (3 PM), all political parties put together have filed zero claims and objections for the addition of the names of eligible electors and deletion of the names of ineligible electors. 1927, electors have directly filed claims and objections:… pic.twitter.com/Z05xYyK8pX
— ANI (@ANI) August 4, 2025
पंजीकृत राजनीतिक दलों की ओर से आधिकारिक रूप से (फॉर्म 7 के तहत) किसी भी मतदाता नाम काटे जाने के खिलाफ पिछले 72 घंटे में एक भी आपत्ति चुनाव आयोग के पास दाखिल नहीं की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले जब एसआईआर प्रक्रिया की अधिसूचना जारी हुई थी। उसके बाद से अभी तक एक भी राजनीतिक दल ने अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से आपत्ति या सुधार के लिए आवेदन नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव की रणभेरी! राहुल गांधी करेंगे पदयात्रा, तेजस्वी देंगे साथ, जानें मतदाता अधिकार यात्रा के बारे में?
RJD और तेजस्वी यादव लगातार SIR पर साध रहे निशाना
वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया के विरोध में आरजेडी के सभी विधायक और एमएलसी विधानसभा में काले कपड़े पहनकर आए थे। संसद में भी इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज झा ने तो स्थगन प्रस्ताव भी दिया था। हालांकि, जब आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया है, तब विपक्षी दलों की वैसी सक्रियता नजर नहीं आ रही है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार में सत्ता किसके नाम? तेजस्वी को बढ़त या नीतीश को समर्थन? सर्वे में सामने आया पब्लिक का मूड












Click it and Unblock the Notifications