बिहार में पलटी स्कूल वैन, 7 बच्चों के हाथ की अंगुलियां कटी, तीन की हालत नाजुक
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों को बड़े अस्पताल में भेजा गया है
नई दिल्ली। बिहार में फिर एक सड़क हादसा हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सुपौल में स्कूल की वैन अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में घायल तीन बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है वहीं 7 बच्चों के हाथ की अंगुलियां कट गई हैं। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र की है जहां दुर्गा पब्लिक स्कूल की गाड़ी बच्चे को लेकर जा रही थी। उसी दौरान ये हादसा हुआ है।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों को बड़े अस्पताल में भेजा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। गाड़ी पलटते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं मंगलवार को ही बिहार में एक और हादसा हुआ। पटना से किशनगंज जा रही एक बस एनएच-57 पर सुपौल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। खबरों के अनुसार सोमवार को पटना से किशनगंज के लिए देर रात बस खुली। मंगलवार की सुबह जब बस सुपौल पहुंचने वाली थी तभी एनएच-57 पर राघोपुर के धर्मपट्टी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौत हो गई और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस दुर्घटना उस वक्त हुई जब धर्मपट्टी गांव के पास बस मुड़ रही थी। सामने से एक ट्रक के आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और गड्ढे में जा गिरी।
-
Indore Fire News: इंदौर में कैसे हुआ EV कार से खौफनाक हादसा? जानिए पूरी खबर, PM मोदी ने किया मुआवजा ऐलान -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद












Click it and Unblock the Notifications