रोहतासः RJD छात्र नेता की गोली मारकर हत्या, तेजप्रताप ने ट्वीट कर कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के कैथहर में राजद (RJD) के छात्र नेता मनोज यादव की हत्या कर दी गई है। मृतक मनोज यादव बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड अंतर्गत पानापुर के निवासी थे। छात्र नेता मनोज रात में अपनी स्कूटी लेकर घर से निकले थे। लेकिन कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राष्ट्रीय जनता दल का छात्र विंग संभाल रहे पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के मनोज करीबी माने जाते थे।

तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर जताया दुख

तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर जताया दुख

स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर तेजप्रताप यादव के यहां मनोज का आना जाना लगा रहता था। इसके अलावा जब भी तेजप्रताप यादव बक्सर तथा रोहतास के इलाके में आते तो मनोज उनके साथ ही रहता था। तेजप्रताप यादव ने अपने छात्र नेता की हत्या के बाद ट्वीट कर अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि- कुशासनी राक्षस ने आज हमारे एक मजबूत सिपाही को निगल लिया। कुशासनी गुंडों ने रोहतास के करहगर प्रखंड के हमारे कार्यकर्ता मनोज यादव की बक्सर में गोली मारकर हत्या कर दी है।

स्कूटी में पेट्रोल डलवाने गए थे मनोज

स्कूटी में पेट्रोल डलवाने गए थे मनोज

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मनोज के शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। हालांकि पुलिस वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मनोज यादव बक्सर जिला के धनसोई थाना अंतर्गत पानापुर गांव के रहने वाले थे। यह इलाका रोहतास और बक्सर का सीमावर्ती क्षेत्र है। परिजनों का कहना है कि वह कल रात अपनी बाइक में पेट्रोल लेने के लिए कह कर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी।

पुलिस मामले की कर रही है जांच

जब परिजन मनोज को ढूंढने निकले तो पता चला कि बीच सड़क पर उसकी हत्या कर दी गई। जिस कैथहर गांव में मनोज की हत्या हुई। वह इलाका रोहतास जिला का है। ऐसे में रोहतास पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पुष्टि की कि बक्सर के रहने वाले मनोज की हत्या रोहतास में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+