सुशील मोदी के दावे से गरमाई बिहार की सियासत, कहा- 'नीतीश के कई MLA भाजपा के संपर्क में'
बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के बयान के बाद राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सुशील मोदी ने दावा किया है कि जल्द ही जेडीयू का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में विलय होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि सुशील मोदी के इस बयान से मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव पर भी असर पड़ सकता है।

सुशील मोदी बोले भाजपा में आना चाहते हैं जेडीयू विधायक
मंगलवार को गोपालगंज में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने की वजह से जेडीयू विधायक नाखुश हैं। यही वजह है कि कई विधायक भाजपा में आना चाहते हैं। साथ ही विधायकों को यह भी डर है कि अगले चुनाव में उनका टिकट काटकर लालू यादव के समर्थकों को दे दिया जाएगा।
नीतीश कुमार इस वजह से करना चाह रहे हैं पार्टी का विलय
सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पार्टी के टूटने का डर सता रहा है। यही वजह है कि वो पार्टी का विलय आरजेडी में करना चाहते हैं। ताकी विधायकों के लिए दलबदल करना कठिन हो जाए। इसके अलावा वह पार्टी का विलय इसलिए भी करना चाहते हैं, ताकी सदन में पार्टी के विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाए।
कुत्ते के दुम से की आरजेडी की तुलना
सुशील मोदी ने आरजेडी की तुलना कुत्ते के दुम से की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कि जिस तरह से कुत्ते की दुम कभी नहीं सीधी हो सकती है। ठीक उसी तरह आरजेडी की नियत नहीं ठीक हो सकती है। पार्टी भ्रष्टाचार में संलिप्त रहती है। साथ ही पार्टी की तरफ से अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है। यही वजह है कि नई सरकार में प्रदेश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। आपको बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। लेकिन बीते महीने वह एनडीए से अलग हो गए और महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है। नीतीश कुमार जब से एनडीए से अलग हुए हैं, तब से बिहार राजनीति में बयानों की राजनीति शुरू है। आए दिन भाजपा और महागठबंधन के नेता एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं।
ये भी पढ़ें- भाजपाध्यक्ष नड्डा बोले- बिहार में सत्ताविरोधी लहर नहीं, नीतीश फिर CM बनेंगे, शासन की समझ तेजस्वी में नहीं है












Click it and Unblock the Notifications