Bihar Politics: मांझी ने CM Nitish पर साधा निशाना, लालू यादव का हवाला देते हुए कही ये बड़ी बात

Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो चुकी है। वहीं राजनीतिक पार्टियां भी अपनी पकड़ मज़बूत करने में जुट गई हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। मंगलवार को जीतन राम मांझी जमुई में गरीब जगाओ महासभा में शामिल होने पहुंचे थे।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटना के पास महादलित महिला के साथ हुई ज़्यादती के सवाल पर शायराना अंदाज़ में कहा कि 'लिखा प्रदेश किस्मत में, वतन का हाल क्या होगा, जब बेदर्द मालिक हों, वहां फरियाद क्या होगा।

Manjhi targeted CM Nitish,

जीतन राम मांझी ने कहा कि जब वह सीएम नीतीश कुमार के साथ थे, उस वक्त भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते थे, राज्य में बहु-बेटी महफूज़ नहीं है, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है। बालू, दारु और ताड़ी के नाम पर गरीबों को जेल भेजा जा रहा है।

Recommended Video

    Bihar Politics: मांझी ने CM Nitish पर साधा निशाना, लालू यादव का हवाला देते हुए कही ये बड़ी बात

    बड़े-बड़े माफिया और तस्कर मज़े कर रहे हैं। मणिपुर मामले में सवाल उठा रहे थे, बिहार के बारे में अब क्यों नहीं बोल रहे हैं। बंगाल और किशनगंज में ऐसा ही हुआ, लेकिन नीतीश कुमार चुप्पी साधे रहे। उनका जुमला बस एक ही है कि कोई दोषी हो छोड़ा नहीं जाएगा।

    प्रदेश में कानून व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि बहू-बेटी की तरफ़ को आंख नहीं उठा सके। बालू के अवैध खनन से पुल ध्वस्त हो रहा है। बिहार को नीतीश कुमार की सरकार बर्बाद कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता को इन्हीं चीज़ों को समझाने के लिए निकले हैं। 2024 और 2025 के चुनाव भ्रष्टाचारी सरकार को गंगा में प्रवाहित कर दें।

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हवाला देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू यादव ने नीतीश कुमार के बारे में सही बात कही थी, कि वह कब पलटी मारेंगे, कोई नहीं जानता। नीतीश पर यकीन करना मुश्किल है, विश्वास नहीं करना चाहिए। नीतीश विकास के लिए नहीं सत्ता और कौन पीएम होगा उसके लिए लड़ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+