आध्यात्मिक धुन में मस्त Nishant Kumar की क्या होगी राजनीति में एंट्री? CM नीतीश के बेटे की कहानी एक पहेली जैसी
Bihar News Nishant Kumar: बिहार में इन दिनों सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा है, वो है नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर। राजनीति के दुनिया से हमेशा अलग रहने वाले और खुद की दुनिया में मस्त रहने वाले निशांत की लाइफ स्टाइल से बहुत लोग अंजान है। क्योंकि जहां किसी दूसरे नेताओं के पुत्र हमेशा मीडिया के सुर्खियों में बने रहते हैं तो वहीं नीतीश के 'लाल' अध्यात्म की धुनी में किसी योगी की भांती रमे रहते हैं।
49 साल के बैचलर निशांत कुमार की कहानी किसी पहेली से कम नहीं है। बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की साफ-सुथरी छवि है, उन्होंने कभी परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम नहीं किया है। अलग-अलग मौके पर जब उनके पुत्र से पूछा गया कि क्या वो भी राजनीति के गलियारे में आना चाहते है तो उनका जवाब था मैं आध्यात्मिक पथ पर चल रहा हूं मुझे राजनीति से कोई मतलब नहीं है।

'बिहार करे पुकार आइये निशांत कुमार'
इन सब के बीच अचानक JDU दफ्तर के बाहर जैसे ही पोस्टर लगा 'बिहार करे पुकार आइये निशांत कुमार' तो लोग निशांत कुमार को सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे आखिर राजनीति के बारे में उनका क्या सोचना है? क्या वो भविष्य में नीतीश कुमार के राजनीति उत्तराधिकारी के तौर पर बिहार की राजनीति में एंट्री करने जा रहे है? वो कहां तक पढ़ें हैं और वो क्या करते हैं ऐसी तमाम बातें। आइए इन सारे प्रश्नों का जवाब हम आपको बताते हैं।
आध्यात्मिक जीवन को जीना पसंद करते हैं निशांत
निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ और फिलहाल वे 49 साल के हैं। वो राजनीति जीवन से अलग आध्यात्मिक जीवन को जीना पसंद करते हैं। उन्होंने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और पढ़ाई में हमेशा से ही अच्छे रहे हैं। उनके बयानों से पता चलता है कि राजनीति में उनकी कोई रुचि नहीं है। अभी हाल ही में पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि बिहार में चुनाव है इसके बारे में आप क्या सोचते है? तो उन्होंने साफ-साफ जवाब दिया जनता से अनुरोध है NDA की सरकार बनाएं और पिताजी को फिर से काम करने का मौका दें। उन्होंने कहा पिताजी बिल्कुल स्वस्थ हैं।
49 साल के अपने करियर में निशांत कुमार ने अभी तक कोई ऐसा बयान नहीं दिया है, जिससे ये साफ हो कि वो पॉलिटिक्स में जाएंगे। लाइमलाइट की दुनिया से अलग वो सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। एक बार वो आध्यात्मिक भजन सुनने के लिए स्पीकर खरीदने के लिए बाजार गए थे उन्होंने मीडिया से कहा आप कहां हमको राजनीति में फंसना चाहते हैं, मैं तो आध्यात्मिक रास्ते पर चल रहा हूं यहीं बेस्ट है।
तेजस्वी यादव ने किया स्वागत
निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनको लगता है कि सेवा करनी चाहिए तो वो जरूर आए। जदयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि इसपर फैसला खुद नीतीश कुमार लेंगे












Click it and Unblock the Notifications