Bihar Politics: फिलिस्तीन और इज़राइल जंग से गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने कह दी ये बड़ी बात

Bihar Politics, Palestine Israel War: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। वहीं अब इज़राइल और फ़िलिस्तीन के बीच जंग पर बिहार में सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता ने इंडिया गठबंधन में शामिल जदयू, राजद पर को भी निशाने पर लिया है।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में भाजपा नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ इज़राइल को सपोर्ट किया है, वहीं कांग्रेस ने आतंकवाद (फ़िलिस्तीन और हमास) का समर्थन किया है। INDIA गठबंधन में शामिल RJD और JDU किसके साथ हैं। नीतीश और तेजस्वी अपनी पार्टी का रुख़ साफ़ करें।

Bihar heated up due to Palestine and Israel war, BJP leader Thakur bachaul said this big thing

कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने आतंकवाद का सीधे तौर पर समर्थन किया है। इज़राइल में बच्चों की हत्या, महिलाओं के हमास और फ़िलिस्तीन ने दुष्कर्म किया, कांग्रेस उसके समर्थन में है। इस पर इंडिया गठंबधन में शामिल जदयू और राजद के रुख को नीतीश और तेजस्वी को साफ़ करना चाहिए।

जुमे की नमाज़ के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने हमास के लिए नमाज़ अदा करने की बात कही, इस पर भी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिए। तुष्टिकरण की वजह से नीतीश और तेजस्वी ख़ामोश हैं। पूरी दुनिया और हिंदुस्तान के छोटे-छोटे कस्बों में इज़राइल और फिलिस्तीन जैसे हालात हैं।

इज़राइल और फिलिस्तीन को देखकर बिहार में भी अराजकता बढ़ सकती है। इसलिए प्रदेश के मंज़र को देखते हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को यह साफ करना चाहिए कि, कांग्रेस के फिलिस्तीन समर्थन के साथ हैं, या विश्व बंधूत्व के साथ हैं। या आतंकवादी हमास के साथ हैं। कांग्रेस, जदयू और राजद आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं।

INDIA गठबंधन के नेताओं का कहना है कि भाजपा जानबूझकर इस तरह के मुद्दे उछाल रही है, ताकि जनता भ्रमित हो जाए। लेकिन जनता भाजपा के झूठे वादे और इरादे जान गई है। आगामी चुनाव में बीजेपी नेताओं को पता चल जाएगा कि वह कहां खड़े हैं, क्या उनकी स्थिति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+