Bihar Politics: INDIA गठबंधन में फूट! लालू की इफ्तार से कांग्रेस नेता रहे गायब, पटना में हलचल तेज

Bihar Politics: बिहार में साल 2025 के अक्टूबर और नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारी में लग गए हैं। इसी बीच इस साल का इफ्तार पार्टी भी राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोमवार (24 मार्च) को लालू यादव की पार्टी RJD ने पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। RJD के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर आयोजित इस इफ्तार पार्टी की एक बार फिर से खूब चर्चा हो रही है।

Bihar Politics

(FILE Photo)

तेजस्वी की इफ्तार...राजनीति गर्म

दरअसल, RJD इस बार वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में मुस्लिम संगठन के लोग और नेता शामिल हुए।

लालू यादव और तेजस्वी यादव भी इस पार्टी में मौजूद रहे। लेकिन महागठबंधन की सबसे प्रमुख पार्टी कांग्रेस के कोई भी नेता इस पार्टी में दिखाई नहीं दिए। जिसके बाद से एक बार फिर से चर्चा का बाजार गर्म है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'आप लोग जानबे न करते हैं...', विधानसभा में CM नीतीश की मिमिक्री करने लगे तेजस्वी, देखें Video

कांग्रेस के नेता रहे नदारद

RJD के इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के एक भी नेता का मौजूद नहीं रहना एक बार फिर से बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। लोगों का मानना है कि कांग्रेस और RJD में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यही वजह है कि निमंत्रण के बावजूद भी कांग्रेस के कोई नेता लालू यादव के इफ्तार में दिखाई नहीं दिए।

Take a Poll

पशुपति पारस इफ्तार में हुए शामिल

वहीं इस इफ्तार पार्टी में मीडिया को एंट्री नहीं दी गई थी। मीडिया को अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास के बाहर ही रोक दिया गया था। वहीं खबर ये भी सामने आई कि इस इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान के चाचा और RLJP प्रमुख पशुपति पारस मौजूद रहे। इसके अलावा महागठबंधन के अन्य सहयोगी दल के नेता भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

इस वजह से दोनों दलों में है नाराजगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बिहार में कांग्रेस और RJD के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी बिहार में RJD की छत्रछाया से बाहर निकल कर पार्टी का विस्तार करना चाहती है।

इसी को लेकर एक के बाद एक फैसला ले रही है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को विधानसभा चुनाव में आगे कर दिया है। कन्हैया अभी पूरे बिहार में 'नौकरी दो पलायन रोको' यात्रा निकाल रहे हैं। माना जा रहा है कि कन्हैया को आगे करना तेजस्वी यादव का रास नहीं आ रहा है।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री

कांग्रेस लालू के करीबी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया

वहीं कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए RJD के करीबी माने जाने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा कर राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बात से लालू यादव कांग्रेस पार्टी से नाराज माने जा रहे हैं। जिसका असर आज इफ्तार पार्टी में देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+