Bihar Politics: BJP हत्यारों की पार्टी है, RSS की उपज है', भाजपा पर फिर बरसे मंत्री तेज प्रताप यादव

Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, पक्ष और विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में बिहार सरकार के मंत्री, राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री तेज प्रताप यादव ने भाजपा पर ज़ुबानी हमला बोला है, उन्होंने कहा कि भाजपा हत्यारों की पार्टी और RSS की उपज और नाथूराम गोडसे की उपज है। ऐसा वह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि महत्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी। इसलिए यह हत्यारों की पार्टी है।

Minister Tej Pratap again lashed out at BJP

बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह किसी नहीं डरते हैं। जब उनसे ठाकुर-ब्राह्मण विवाद पर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि मैं तो बस एक ही वृंदावन वाले ठाकुर को जानता हूं। ठाकुर जी, भगवान कृष्ण के अलावा किसी और को नहीं जानते हैं।

भाजपा के लोगों से हम लोगों को कुछ नहीं होने वाला है, देश के बुरे हालात के ज़िम्मेदार भाजपा नेता और केंद्र की सरकार है। हर प्रदेश में इन लोगों ने त्राहिमाम मचा रखा है। भाजपा वाले क्यो बोल रहे हैं, नहीं बोल रहे हैं, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ने वाला है।

तेज प्रताप यादव ने कहा की लालू जी के इशारे पर ठाकुरों को अपमानित नहीं किया जा रहा है, उनके इशारे पर यह सब नहीं होता है। RSS की उपज भाजपा यह सब करवाती है। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है, जाति से नहीं मतलब छोड़कर इंसानियत की बात करनी चाहिए।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। इससे पहले भी वह कई बार बेबाक अंदाज़ में केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ ज़ोरदार हमला बोल चुके हैं। वहीं उन्होंने आगामी चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने का दावा भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+