Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, तेजस्वी से मिलने पहुंचे

पटना, 09 अगस्त: बिहार में जारी सियासी घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहा है। बीजेपी के साथ गठबंधन खत्म करने का ऐलान करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे हैं। नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी के साथ बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की सरकार गिर गई है और अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Recommended Video

    Bihar Political Crisis | CM Nitish Kumar | Tejashwi Yadav | Lalu Yadav | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Bihar political crisis CM Nitish Kumar meet governor in Patna, resigns

    मंगलवार शाम नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागु चौहान को उनके आवास पर पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बिहार के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद जद (यू) नेता नीतीश कुमार ने कहा कि सभी सांसद और विधायकों की इच्छा थी कि बीजेपी से अलग हो जाना चाहिए। विधायकों और सांसदों की सहमति के बाद फैसला लिया गया। एनडीए से अलग होने का फैसला पार्टी का ही था। उन्होंने ये भी बताया कि अब आरजेडी के साथ नई सरकार बनाएंगे।

    इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन की जानकारी दी है। इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवासा पर राजद नेता तेजस्वी यादव से बातचीत करने पहुंचे हैं। कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा है कि नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे। सब कुछ तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम होंगे। कांग्रेस को स्पीकर की कुर्सी मिल सकती है।

    बिहार में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद जेडीयू अब राजद के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। खबर है कि नई सरकार बनाने का फॉर्मूला भी तय हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजद नेता तेजस्वी यादव फिर से डिप्टी सीएम बनेंगे। खबर है कि नीतीश कुमार आज ही नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। साथ ही कल शपथ ग्रहण के लिए समय भी मांग सकते हैं। खबर है कि नई सरकार में कांग्रेस को स्पीकर का पद मिल सकता है।

    इससे पहले जेडीयू विधायकों संग बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमें धोखा दिया, हमेशा अपमानित किया। उन्होंने पार्टी तोड़ने की कोशिश की।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+