'बिहार पुलिस ढूंढ ही लेगी आपका पता, जैसे विकेट को खोज रहा है बूम बूम बुमराह', तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो
Bihar Police Viral Video: बिहार में अपराधियों के बुलंद हौसले को तोड़ने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो चुकी है। वहीं लोगों को विभिन्न माध्यमों से अपराधियों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए जागरुक भी किया है।
बिहार पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें क्रिकेट के ज़रिए अपराधियों पर नकेल कसने की ओर इशारा किया है। सोशल मीडिया पर बिहार पुलिसस द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शायराना अंदाज़ में कैप्शन में लिखा गया है।

बिहार पुलिस द्वारा शेयर किए गए रील में कैप्शन लिखा है, 'अपराध में है मज़ा, ऐसा सोच मत हो गुमराह, बिहार पुलिस ढूंढ ही लेगी आपका पता, जैसे विकेट को खोज रहा है बूम बूम बुमराह। इस कैप्शन के ज़रिए बिहार पुलिस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि, आप अपराध को मज़ा समझते हैं, तो यह नहीं समझें।
अपराध कर अगर आप यह सोचते हैं कि बच जाएंगे तो यह ग़लत है, क्योंकि बिहार पुलिस अपराधियों की विकेट उसी तरह से झटक लेगी। जिस तरह से क्रिकेट में बुमराह क्लीन बोल्ड करते हैं। बिहार पुलिस के इस वीडियो को क्रिकेट प्रेमी काफी पसंद कर रहे हैं।
क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि इंडियन टीम में तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर बुमराह बहुत ही बेहतरीन हैं। वह जिस तरह से सटीक यॉर्कर गेंद डालकर बल्लेबाज़ को क्लीन बोल्ड कर देते हैं। उसी तरह बिहार पुलिस भी अपराधियों का तुरंत में विकेट गिराने की हैसियत रखती है।
आपको बता दें कि बिहार पुलिस क्राइम कंट्रोल करने के लिए लगातार सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। अपराधियों पर लगाम कसने के मद्देनज़र बिहार पुलिस ने इंडियन क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ बुमराह के वीडियो का सहारा लेकर रील के ज़रिए अनोखे तरीक़ से संदेश दिया है।
बिहार पुलिस के पेज पर पोस्ट किया गया यह रील सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट के सीज़न में शेयर किए गए इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बिहार पुलिस के इस अनोखे प्रयोग की काफी सराहना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications