हाई स्कूल के बच्चों ने JIO सिम से बना दिया डिजिटल लॉक, देखकर मुकेश अंबानी भी रह जाएंगे हैरान
पीएम नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया का जो सपना देखा है, उसे उनके संसदीय क्षेत्र में हाईस्कूल के बच्चे भी साकार करने में लगे हुए हैं। तीन बच्चों ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है।
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को डिजिटल बनाने का सपना देखा है। इस सपने को पूरा करने के लिए देश के सभी युवा अपना-अपना प्रयास भी कर रहे हैं। ऐसे में पीएम के संसदीय क्षेत्र के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ रहे हाई स्कूल के तीन दोस्तों ने खराब पड़े जियो सिम का उपयोग कर मात्र 80 रुपए में डिजिटल लॉक बनाया है। इसमें इस्तेमाल होने वाले ज्यादेतर पार्ट कबाड़ के हैं, जिससे आप अपने घर या लॉकर को सुरक्षित कर सकते हैं।

क्या कहा इन धुरंधरों ने
हमसे बात करने पर अतुल, प्रियांशु और उज्ज्वल ने बताया- हमने खराब जियो सिम का प्रयोग एक्सपेरिमेंट के तौर पर किया है, जिसमें इंटरनेट का कोई भी इस्तेमाल नहीं होगा और ना ही किसी तरह की कॉल चार्ज की आवश्यकता है। इस सिम कार्ड की कोडिंग बदलकर इसे डिवाइस के रूप में इस्तेमाल किया गया है। यह जियो डिजिटल लॉक बनाना बेहद ही सस्ता है और इस अविष्कार से मार्केट में डिजिटल के नाम पर हो रही मंहगी कमाई पर रोक लग सकेगी।
नोटबंदी की मार झेल रही जनता पर एक और मुसीबत, ATM और कार्ड पेमेंट पर देना होगा चार्ज

प्रोफेसर ने भी की तारीफ
बच्चों ने बताया कि इसे बनाने में खराब JIO 4G सिम के साथ ही गेयर सर्किट, सिम स्लॉट और बैटरी के माध्यम से ये लॉक बनाया है, जिसे बनाने में महज 7 दिनों का समय लगा है। बीएचयू आईआईटी के प्रोफेसर पी के मिश्रा भी छात्रों के इस कोशिश को सराह रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे लॉक तो बाजार में हैं पर बहुत महंगे हैं। ये कोशिश अच्छी और सस्ती है।

ऐसे होगा इस्तेमाल
1- जैसे होटलों में लॉक चाभी डालने पर बत्ती जलती है या दरवाजे खुलते है ऐसे ही इस लॉक को लगाए जाने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है।
2- सिम स्लॉट डिवाइस में सिर्फ सिम को टच करने पर ही आप आपके घर का दरवाजा भी लॉक कर सकते हैं और फिर उसी सिम से ही दोबारा खोल भी सकते हैं।

डिजिटल लॉक में लगाए गए उपकरण एवं उनके मूल्य
1. 2 9 Volt की बैटरी- 30 रुपए
2. एक गेयर पुलि- 30 रुपए
3. सिम स्लॉट- 10 रुपए
4. बैटरी सॉकेट- 10 रुपए
5. बैटरी लाइट- 5 रुपए
6. जिओ सिम












Click it and Unblock the Notifications