बिहार पुलिस का नया कारनामा, जिसकी हुई हत्या उसी के ऊपर दर्ज कर दिया केस
पटना। बिहार पुलिस के कारनामों के चर्चे तो हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं। बिहार पुलिस का एक ऐसा ही कारनामा एक बार फिर सामने आया है। कारनामा भी ऐसा जिसे सुनने के बाद आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे। जिस नरसंहार मामले में युवक की मौत हो गई थी उसे ही गंभीर धाराओं के तहत आरोपी बना दिया गया और मामला दर्ज कर दिया गया। आपको बताते चलें की 18 नवंबर की सुबह पुलिस को जिस युवक की हत्या की सूचना मिली उसी के खिलाफ बिहपुर थाने मामला दर्ज कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर व खरीक थाना क्षेत्र के नरकटिया के चार युवक अचानक घर से लापता हो गए थे। जिनकी काफी खोजबीन की गई और इस मामले में चारों के परिवार वालों ने नजदीकी थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाई। चारों युवक सौरव राय उर्फ कारे राय, श्रवण चौधरी, छोटू चौधरी उर्फ राघव कुमार व प्रदीप कुमार झा एक साथ 13 नवंबर को घर से वॉलीबॉल मैच देखने की बात कर निकले थे, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। जिसके बाद देर शाम सभी के परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन किया था। वहीं मामले की जांच के दौरान चारों की निर्मम हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया। इस हत्याकांड में जिस युवक की मौत हो गई थी उसके खिलाफ गांव के रहने वाले सौरभ के बड़े भाई दीपक कुमार राय के आवेदन पर बिहपुर पुर थाने में 18 नवंबर को गंभीर धाराओं में कांड संख्या 490/17 दर्ज कर दिया गया और श्रवण चौधरी, छोटू चौधरी उर्फ राघव कुमार व प्रदीप कुमार झा को अपहरण मामले में धारा 363, 365, 34 के तहत नामजद कर दिया गया।
पुलिस के द्वारा जिस दिन FIR दर्ज किया गया उसी दिन सुबह में खगड़िया जिले के प्रवक्ता थाना क्षेत्र के लकार नरसंघार में गौरव सहित इन तीनों युवकों के मारे जाने का मामला सामने आया था। अब पुलिस की इस तरह की लापरवाही का मामला सामने आने के बाद कोई भी इसके बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications