भारत के इस उच्च न्यायालय में बैठ सकते हैं 53 जज, कानून मंत्रालय ने जारी की 7 नए जजों की अधिसूचना
पटना। भारत में बिहार के पटना उच्च न्यायालय को 8 नए जज मिले हैं। इसके लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की अनुशंसा पर अधिसूचना जारी की, जिसमें पटना हाईकोर्ट को न्यायिक सेवा कोटे से 7 नए जज नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह का आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट तबादला किया गया है। इस तरह पटना हाईकोर्ट को 8 नए जज मिले हैं।

30 के पार पहुंची पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या
अब पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 35 हो जाएगी। जबकि, कुल स्वीकृत पद 53 हैं, यानी इस हाईकोर्ट में 53 जज बैठ सकते हैं। हालांकि, अभी यह संख्या 30 के पार ही हुई है। जो नए जज यहां भेजे गए हैं, उनमें शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार झा , जितेंद्र कुमार, आलोक कुमार पांडेय, सुनील दत्त मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह एवं चंद्रशेखर झा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, इन नामों की शिफारिश पटना हाईकोर्ट कोलेजियम ने भी की थी। 4 मई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने न्यायिक सेवा कोटा के 7 अधिकारियों को पटना हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा की थी।
एक अधिवक्ता ने बताया कि, पटना हाईकोर्ट में अभी जजों की कुल संख्या 27 हैं, जबकि 8 नए जजों का योगदान मिलने पर ये संख्या 35 हो जाएगी। वैसे पटना हाईकोर्ट में जजों के कुल स्वीकृत पद 53 हैं। इस तरह अभी भी 18 जजों के पद रिक्त रहेंगे। नई नियुक्तियों के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications