बिहार पंचायत चुनाव: पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर के नतीजे हुए जारी
बिहार पंचायत चुनाव के 5वें चरण की मतगणना: पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के नतीजे हुए जारी
पटना, 26 अक्टूबर: बिहार में पंचायत चुनाव के पांचवें चरण की मतगणना आज हुई है। बिहार पंचायत चुनाव-2021 के आज 38 जिलों के 58 प्रखंडों में मतगणना हुई है। जिसमें मुखिया और सरपंच के 845 पद, जिला परिषद के सदस्यों को लिए 124 पद, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के 11553 पद और पंचायत समिति सदस्य के 1171 पद के नतीजे आए। पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, बांका, सीतामढ़ी समेत कई जिलों के नतीजे आए हैं।

-भोजपुर में विधायक मनोज मंजिल की पत्नी शिला देवी जिला परिषद पद पर चुनाव हार गई हैं।
धनरूआ के सतपरसा पंचायत से निवर्तमान मुखिया लेंबु पासवान 827 मतो से विजयी हुए। धनरूआ भाग-22 से जिला परिषद के लिये चंदन कुमार निर्वाचित हुए हैं।
-नवानगर प्रखंड के आथर पंचायत से रेखा देवी को 67 वोटों से जीती हैं। भटौली पंचायत से विजय कुमार सिंह सिर्फ दो वोट से जीते। नवानगर प्रखंड के ही रुपसागर पंचायत से ब्रिज कुमार सिंह जीते।
-बक्सर में नावानगर प्रखंड के नावानगर पंचायत से हसबुन निशा ने 1145 मत प्राप्त करते हुए जीत हासिल की है। इसी प्रखंड के बेलाव पंचायत से पूनम देवी जीती हैं। बाबूगंज इंग्लिश पंचायत से सत्येंद्र सिंह को जीत मिली है।
-समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड के जहांगीरपुर दक्षिण पंचायत से मुखिया पद पर शंभू सिंह जीते हैं। रहुआ पंचायत से मुखिया पद पर बैजनाथ शर्मा को विजय मिली है। हसनपुर प्रखंड के देवरा पंचायत पर राम प्रमोद यादव विजयी हुए हैं।
-बांका जिले अमरपुर प्रखंड के तारडीह पंचायत से प्रशांत मंडल ने अपनी जीत हासिल की है। वहीं जिले के अमरपुर मध्य क्षेत्र से जिला परिषद प्रत्याशी पूजा कुमारी ने अपनी जीत हासिल की है।
-पटना के सिटी खुसरूपुर प्रखंड की हरदास बीघा पंचायत से बीए फाइनल ईयर की 21 वर्षीय छात्रा नीतू कुमारी मुखिया बनी हैं। नीतू कुमारी को 2,290 वोट मिले हैं।
- बांका के अमरपुर प्रखंड की कुशमाहा पंचायत से चिरंजीवी कर्ण मुखिया बने हैं। वहीं अमरपुर प्रखंड की गरीबपुर पंचायत से नौरत्न तिवारी मुखिया पद से जीते हैं। बैजुडीह पंचायत से राजेंद्र हरिजन जीते हैं। वहीं पवई पंचायत से तमहीदा खातून ने जीत हासिल की है।
-लक्ष्मीपुर और चिरैया पंचायत से छतिश मंडल ने मुखिया बने हैं।
-मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड की सुमेरा पंचायत से गुड़िया कुमारी मुखिया बनी हैं। लदौरा पंचायत से जुलेखा खातून विजयी हुई हैं। वहीं दरियापुर कफेन पंचायत से अनीता देवी मुखिया बनी हैं।
-वहीं बक्सर के केसठ प्रखंड की कतिकनार पंचायत से छट्ठू राम हुए विजयी हुए हैं। इन्हे 1,609 वोट मिले हैं। केसठ प्रखंड से जिला परिषद सीट पर विद्या भारती जीती हैं, जिन्हें 6,276 वोट मिले हैं।
-बक्सर के केसठ प्रखंड की रामपुर पंचायत से मुखिया पद पर अनामिका पांडेय जीती हैं। केसठ पंचायत से मुखिया के लिए अरविंद सिंह यादव जीते हैं।
-औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड की शमशेर नगर पंचायत से अमृता देवी जीतकर मुखिया बनी हैं।












Click it and Unblock the Notifications