बिहार पंचायत चुनाव 2021: औरंगाबाद में मतदान केंद्र पर फायरिंग, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद। शुक्रवार को बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। वहीं औरंगाबाज जिले के नौगढ़ पंचायत के विशेन गांव स्थित बूथ नंबर 144-145 में हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुखिया प्रत्याशियों ने महिला पुलिसकर्मियों को धमकाया है। पुलिस ने उन प्रत्याशियों को भगाया तो समर्थकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिये। जिसके बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने वार्ड सदस्य सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

bihar panchayat chunav 2021 firing on election booth in aurangabad

Recommended Video

    Bihar Panchayat Election 2021: 10 जिलों के 12 प्रखंडों में Voting शुरू, 2119 केंद्र | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, मुखिया पद के दो प्रत्याशी बूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को यह कहते हुए धमका रहे थे कि अगर कुछ गड़बड़ी हुई तो नौकरी ले लेंगे। यह सुन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशियों को डांट कर भगाया इसी बीच दोनों प्रत्याशियों के करीब 15 समर्थकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। बचाव करने के लिए पुलिस ने 7 राउंड हवाई फायरिंग की तब जाकर भीड़ हटी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम, एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

    पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 2119 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने हर मतदान केंद्र पर छह मतदानकर्मियों की नियुक्ति की है, ताकि किसी भी तरह की समस्या न हो। पहले चरण के मतदान में लगभग 14000 मतदानकर्मी लगाए गए हैं। बता दें कि सुबह 10 बजे तक जहानाबाद में 10 फीसदी, औरंगाबाद में 12 फीसदी, मुंगेर में 5 फीसदी, बांका में 8 फीसदी, नवादा में 8, कैमूर में 10 % गया 12% और अरवल में 9.5 % तक मतदान हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+