Bihar Opinion Poll: अगर आज हो जाएं बिहार चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? जानिए ओपिनियन पोल का नतीजा

Bihar Opinion Poll 2025: बिहार में चुनावी शंखनाद हो चुका है। अब से ठीक पांच महीने बाद नई सरकार चुनी जाएगी, लेकिन असली सवाल यही है -सत्ता की चाबी किसके हाथ जाएगी? इस बीच इंकसाइट (InkInsight) द्वारा किए गए ताजा ओपिनियन पोल ने बिहार की सियासी तस्वीर को पहले से कहीं ज्यादा साफ कर दिया है।

अगर आज चुनाव हो जाएं तो आंकड़े साफ कह रहे हैं - NDA की सरकार बनना तय है, और इस बढ़त के पीछे सबसे बड़ा हाथ है महिला वोटरों का। इंकसाइट ने 1 मई से 15 जून 2025 के बीच बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में ओपिनियन पोल किया। आइए जानें सर्वे में क्या-क्या सामने आया।

Bihar Opinion Poll 2025

🔴 NDA को मिला 48.9% समर्थन, महागठबंधन को सिर्फ 35.8%

इंकसाइट के सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो किसे वोट देंगे, तो...

  • 48.9% लोगों ने NDA को चुना
  • 35.8% ने महागठबंधन को प्राथमिकता दी
  • यानी NDA को 13% की सीधी बढ़त, जो बताती है कि अगर अभी चुनाव हो, तो नीतीश कुमार एंड टीम फिर से सत्ता में लौट सकते हैं।

🔴 महिला वोटरों ने बना दिया गेमचेंजर!

बिहार की राजनीति में महिला वोटर पहले भी कई बार समीकरण बदल चुके हैं और इस बार भी कहानी कुछ वैसी ही है। पोल के मुताबिक

  • 55% महिला वोटर NDA के पक्ष में हैं
  • जबकि महागठबंधन को सिर्फ 31% महिला समर्थन मिल रहा है
  • यह 24% का बड़ा अंतर सीधे तौर पर NDA की जीत का मजबूत आधार बन रहा है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की महिला केंद्रित नीतियां -जैसे शिक्षा, छात्रवृत्ति, स्कूटी योजना और सरकारी नौकरियों में आरक्षण -इस बढ़त के पीछे अहम वजह हैं।

🔴 पुरुष मतदाता अब भी असमंजस में!

जहां महिलाओं ने NDA की तरफ साफ झुकाव दिखाया है, वहीं पुरुष वोटरों में मुकाबला कड़ा है

  • 44% पुरुष NDA के साथ
  • 40% पुरुष महागठबंधन के साथ
  • यह केवल 4% का अंतर दर्शाता है कि पुरुष मतदाता अभी भी दोनों गठबंधनों के बीच झूल रहे हैं। हालांकि, महिलाओं की एकतरफा वोटिंग ने NDA को कुल मिलाकर मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।

🔴 गठबंधन बदलने से बदले सियासी समीकरण

बिहार की राजनीति में दलों की अदला-बदली कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार के बदलाव खास हैं

  • VIP पार्टी अब महागठबंधन में
  • उपेंद्र कुशवाहा NDA के साथ
  • चिराग पासवान के आने से NDA को 5-6% अतिरिक्त वोट मिलने की उम्मीद
  • जातीय समीकरण और सीट बंटवारे को लेकर भी हलचल तेज है। हर पार्टी अपने पत्ते संभाल रही है।

🔴 क्या भरोसेमंद है यह ओपिनियन पोल?

इंकसाइट का यह सर्वे बिहार की जमीनी हकीकत को दिखाने की कोशिश है। हालांकि अंतिम परिणाम चुनाव में ही तय होंगे, लेकिन NDA को मिल रही स्पष्ट बढ़त और महिला वोटरों की मजबूत गोलबंदी यह बताती है कि मुकाबला अब एकतरफा होता जा रहा है। इंकसाइट ने इससे पहले भी ओपिनियन पोल जारी कर चुका है। पिछले पोल में भी उन्होंने NDA को ही बढ़त मिलते दिखाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+