Bihar Hooch Tragedy: जहरीरी शराब से मरने वालों का छपरा में बढ़ा आंकड़ा, अब तक 50 की गई जान
Bihar hooch tragedy: बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। जबकि कई लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

Bihar hooch tragedy: बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से शुरू हुई मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, छपरा में मरनों वालों की संख्या 50 हो गई है, जबकि कई लोगों का अभी छपरा सदर अस्पताल, पीएमसीएच और एनएमसीएच में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
Recommended Video
जहरीली शराब काड़ मामले की जांच अब एसआईटी को सौंप दी गई। साथ ही तीन डीएसपी और 31 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है जिसका नेतृत्व एसपी स्वयं करेंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, छपरा जिले में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। अभी यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
फिलहाल सभी लोगों का इलाज चल रहा है और डॉक्टर मरीजों की जान बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे है। तो वहीं, डीएम सारण ने बताया कि शराब काण्ड में एसडीपीओ मढ़ौरा अनुमंडल इंद्रजीत बैठा की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ उनके स्थानांतरण की अनुशंसा की गई है।
जबकि, मशरक थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा और चौकीदार विकेश तिवारी को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब का धंधा करने वाले 126 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एसपी सारण संतोष कुमार ने बताया कि इसुआपुर और मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।
एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी की जिम्मेवारी एएसपी सह एसडीपीओ सोनपुर अंजनी कुमार को सौंपी गई है। एसआईटी में तीन पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी और 31 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications