Bihar News: शीतकालीन सत्र समाप्त, सड़क से सदन तक CM नीतीश ने चढ़ाया सियासी पारा
Bihar News, Assembly Winter Session Update: बिहार विधानसभा में 6 नवंबर को शुरू हुए शीतकालीन सत्र का समापना हो गया है। आखिरी दिन (शुक्रवार) भी सदन हंगामेदार रहा। वहीं गुरुवार को भी भाजपा विधायकों को हंगामे की वजह से सदन स्थगित हो गई थी। वहीं दूसरी पाली में सर्व सम्मति से आरक्षण संशोधन बिल पास हो गया था।
आरक्षण संशोधन बिल-2023 की चर्चा के दौरान सीएम नीतीश कुमार पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर जोरदार भड़क गए थे। इस मामले पर भी भारतीय जनता पार्चटी के नेताओं ने ज़ोरदार हंगामा किया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी सूरत में पार्टी SC,ST और पिछड़े की बेइज़्ज़ती बर्दाश्त नहीं करेगी।

भारतीय जनता पार्टी जीतन राम मांझी के साथ है। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सदन में गुरुवार को हालात पैदा हुए वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन में जिस तरह मंज़र बना है, उससे साफ है कि सीएण नीतीश कुमार ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है।
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बर्थ डे मौक़े पर सुबह हम लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दी थी। इसके बाद राजद कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज हुआ। वहीं दोपहर के बाद पूर्व सीएम और दलित समुदाय से आने वाले नेता को अपमानित किया गया।
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने अनियंत्रित बयानबाज़ी की थी, जिसके बाद देश से लेकर विदेशों तक नीतीश कुमार की आलोचना हुई। मामला तूल पकड़ने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयान पर माफी भी मांगी। शीतकालीन सत्र काफी हंगामेदार रहा।
बिहार विधानसभा में आरक्षण संशोधन बिल 2023 सर्वसम्मति से पास होने के बाद विधान परिषद में बिल पारित हो गया। इसके बाद राज्यपाल के पास बिल को मंज़ूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल के फैसले के बाद नियमावली बनाई जाएगी। जिसके बाद प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications