Bihar News: कौन हैं जयंत जिज्ञासु जिन्हें लालू यादव के निर्देश पर राजद ने दी ये अहम ज़िम्मेदारी

Bihar News, RJD Update: बिहार में आगामी चुनाव के मद्देनज़र राजद संगठन को मज़बूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में छात्र नेता जयंत जिज्ञासु को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अहम ज़िम्मेदारी दी है। बिहार के खगड़िया से ताल्लुक रखने वाले जयंत जिज्ञासु कबीरपंथी किसान परिवार से आते हैं।

जयंत जिज्ञासु ने जेएनयू के मास कम्यनिकेशन में पीएचडी की डिग्री ली है। इससे पहले वह बिहार के भागलपुक ज़िले के टीएनबी कॉलेज में पढ़ते थे। उन्होंने IIMC (भारतीय जनसंचार संस्थान) दिल्ली में पढ़ाई की। वहीं सेंट स्टीफेंस कॉलेज (दिल्ली) के भी छात्र रह चुके हैं।

Bihar News: Who is Jayant Jigyasu, RJD gave important responsibility of party national spokeperson

साल 2018 में जयंत जिज्ञासु ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष पद पर चुनावी दांव खेला था लेकिन कामयाब नहीं हो पाए थे। ग़ौरतलब है कि पहली बार राजद ने जयंत जिज्ञासु के साथ जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में क़दम रखा था।

राजद की तरफ़ से साल 2021 में जयंत जिज्ञासु को बिहार राजद कार्यकारिणी का मेम्बर बनाया गया था। जयंति जिज्ञासु के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो उन्होंने तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। उस वक्त उन्हें छात्र राजद के संगठन सचिव की ज़िम्मेदारी मिली थी। 2010 से 2012 तक उन्होंने यह ज़िम्मेदारी निभाई।

जयंत जिज्ञासु को एक अच्छे वक्ता के तौर पर पार्टी संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की ज़िम्मेदारी मिलती रही। वहीं बतौर छात्र नेता उन्होंने जेएनयू में राजद के विस्तार का कार्यक्रम चलाया। इसके बाद से ही उनका सियासी क़द बढ़ता चला गया।

वर्ल्ड फेस्टिवल ऑफ यूथ एंड स्टूडेंट्स में जयंत जिज्ञासु ने साल 2017 में बतौर भारतीय प्रतिनिधि मंडल सदस्य रूस में शिरकत की थी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भारत के लिए सियासी योगदान पर जयंत जिज्ञासु ने 'द किंगमेकर' किताब भी लिखी है, जो कि काफी चर्चित भी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+